IPL 2024: एक बार फिर फेल हुए CSK के खिलाड़ी, अपने घर में PBKS के खिलाफ 7 विकेट से झेली हार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: एक बार फिर फेल हुए CSK के खिलाड़ी, अपने घर में PBKS के खिलाफ 7 विकेट से झेली हार

PBKS (Pic Source-X)
PBKS (Pic Source-X)

आज यानी 1 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बेहतरीन मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया। इस मैच में पंजाब किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और इसी वजह से उनकी टीम को पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 29 रनों का योगदान दिया।

समीर रिजवी ने 21 रनों की पारी खेली जबकि मोईन अली ने 15 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने 14 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से स्पिनर्स ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। जहां एक तरफ हरप्रीत बरार ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके वहीं दूसरी ओर राहुल चाहर ने चार ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से इनफॉर्म बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 30 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो ने चेन्नई सुपर किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। बेयरस्टो के अलावा राइली रूसो ने 23 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की शानदार पारी खेली।

इन दोनों के अलावा शशांक सिंह ने 25* रन बनाए जबकि कप्तान सैम करन ने 27* रनों का योगदान दिया। प्रभसिमरन सिंह चेन्नई के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 13 रन बनाकर आउट हो गए। चेन्नई की ओर से रिचर्ड ग्लीसन, शिवम दुबे और Shardul Thakur ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

https://twitter.com/suma_kashyap/status/1785730468882559144

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?