PBKS vs RCB Dream11 Prediction, फैंटसी क्रिकेट टिप्स IPL 2025 के मैच-37 के लिए- 20 अप्रैल
आईपीएल 2025 में 20 अप्रैल के दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा।
अद्यतन - Apr 19, 2025 2:46 pm

PBKS vs RCB Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। जारी सीजन में अपना आखिरी मुकाबला दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ ही खेला था, जिसमें पंजाब ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच को बारिश के कारण 14 ओवरों का किया गया था। बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर सिर्फ 95 रन की बना पाई थी। टिम डेविड ने 26 गेंदों में सर्वाधिक 50 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स की टीम ने 12.1 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया था। नेहल वढ़ेरा ने 19 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 33 रन की नाबाद पारी खेली थी।
PBKS vs RCB Match Details
| मैच | पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच-37 |
| वेन्यू | महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर |
| तारीख और समय | 20 अप्रैल, दोपहर 3ः30 pm IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
MYS Stadium, Chandigarh Pitch Report (पिच रिपोर्ट)
मुल्लांपुर की पिच भारत की सबसे तेज पिचों में से एक है। यह पिच तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल प्रदान करती है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन बाद में बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं। उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बल्लेबाज लंबे लंबे शॉट लगाते हैं । वहीं, ओस भी इस मैदान पर एक अहम कारक बनकर उभरती है, जिससे गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है।
PBKS vs RCB Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11ः
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यान्सेन, अर्शदीप सिंह, लाॅकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, इम्पैक्ट प्लेयर- सूर्यांश शेडगे
RCB की प्लेइंग 11:
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, इम्पैक्ट प्लेयर- देवदत्त पडिक्कल
Suggested Fantasy Playing 11 No. 1 for पंजाब किंग्स (PBKS) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) Dream11 Fantasy Cricket
विकेटकीपर– जितेश शर्मा
बल्लेबाज– श्रेयस अय्यर (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (उपकप्तान), टिम डेविड
ऑलराउंडर– क्रुणाल पांड्या, मार्को यान्सेन
गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड
Suggested Fantasy Playing 11 No. 2 for पंजाब किंग्स (PBKS) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) Dream11 Fantasy Cricket
विकेटकीपर– जितेश शर्मा
बल्लेबाज– श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, फिल साल्ट (कपतान), रजत पाटीदार
ऑलराउंडर– क्रुणाल पांड्या, मार्को यान्सेन
गेंदबाज- युजवेंद्र चहल (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अर्शदीप सिंह
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।