पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बड़ी मुश्किलें, T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद PCB ने ठोका 50-50 लाख का जुर्माना

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बड़ी मुश्किलें, T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद PCB ने ठोका 50-50 लाख का जुर्माना

आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते हैं

Pakistan (Image Credit- Twitter X)
Pakistan (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद, एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बाहर होने के बाद, खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना ठोका है।

गौरतलब है कि हाल में ही जारी टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 चरण समाप्त हुआ। हालांकि, पाकिस्तान ने अपने आखिरी सुपर 8 मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल की, लेकिन वह जरूरी फासले से जीत हासिल नहीं कर पाई और न्यूजीलैंड के बराबर 3 अंक होने के बावजूद, कम रनरेट के चलते वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई।

टीम ने श्रीलंका, नीदरलैंड, यूएसए और नामीबिया जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ जीत हासिल की, लेकिन भारत के साथ 15 फरवरी को कोलंबो और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तानी टीम के इस खराब प्रदर्शन से पीसीबी के आला अधिकारी खासा नाराज हैं, जिससे उन्होंने खिलाड़ियों पर जुर्माना ठोकने का फैसला किया। अधिकारियों ने तर्क दिया कि जब शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को इनाम मिलते हैं, तो खराब प्रदर्शन के लिए पेनल्टी भी लगनी चाहिए।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 5 मिलियन रुपए का जुर्माना

ट्रिब्यून डाॅट पीके की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का खराब प्रदर्सन उनके लिए महंगा साबित हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हर एक खिलाड़ी पर 5 मिलियन रुपए (50 लाख) का जुर्माना लगाया है। यह फैसला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ हार के ठीक बाद लिया गया। साथ ही पीसीबी के आला अधिकारियों ने साफ कह दिया है कि अब खिलाड़ियों के साथ बहुत लाड़ प्यार हो गया, अब से फाइनेंशियल फायदे सिर्फ प्रदर्शन के आधार पर मिलेंगे।

हालांकि, अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस मामले पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अगर ऐसा हुआ, तो यह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा।

close whatsapp