PCB ने छह साल बाद Sarfaraz Nawaz की पेंशन बहाल की  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PCB ने छह साल बाद Sarfaraz Nawaz की पेंशन बहाल की 

Nawaz की पेंशन को पीसीबी द्वारा साल 2017 में रोक दिया गया था। 

Sarfaraz Nawaz and PCB (Image Credit- Twitter)
Sarfaraz Nawaz and PCB (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने जारी हालिया बयान में कहा है कि वे लंबे समय से लटकी क्रिकेटर सरफाराज नवाज (Sarfaraz Nawaz) की पेंशन फिर से बहाल करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि 74 साल के नवाज की पेंशन को साल 2017 में उस समय रोक दिया गया था, जब उन्होंने पूर्व पीसीबी चीफ नजम सेठी को लेकर अपमानजनक बयान दिए थे।

गौरतलब है कि पीसीबी के पिछले अधिकारियों ने खिलाड़ियों वेलफेयर से संबंधित नियमों का उल्लघंन करने के चलते, सरफराज नवाज की पेंशन को रोक दिया था। लेकिन अब इस पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर के लिए खुशी की बात है कि उसकी सालों से अटकी पेंशन को फिर से बहाल कर दिया गया है। बता दें कि पीसीबी का यह फैसला 8 अगस्त को नवाज के पीसीबी प्रमुखा जका अशरफ से मिलने के बाद आया है।

बता दें कि इस मीटिंग के बाद सरफराज नवाज का जितना भी बकाया पैसा था, वो एक मुश्त पीसीबी ने उन्हें दे दिया है। बता दें कि इस मीटिंग के बाद पीसीबी चीफ जका अशरफ ने सरफराज नवाज को एक चेक टेक्नीकल कमिटी के प्रमुख मिस्बाह-उल-हक और मेंबर मोहम्मद हफीज के सामने सौंपा।

किसी भी क्रिकेटर को उस दौर से नहीं गुजरना चाहिए, जिससे नवाज गुजरे- जका अशरफ

बता दें कि इस मीटिंग के खत्म होने के बाद पीसीबी प्रमुख जका अशरफ ने ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार कहा- यह निराशाजनक है कि पिछले प्रशासन ने व्यक्तिगत हिसाब-किताब चुकाने के लिए पीसीबी के खजाने का इस्तेमाल किया है।

नवाज को जो झेलना पड़ा, उससे किसी भी क्रिकेटर को नहीं गुजरना चाहिए, और मैं हर पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर (अंतरराष्ट्रीय या घरेलू) को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पीसीबी उन्हें अपनी संपत्ति मानता है और वह उनके जीवन के हर पल में उनकी देखभाल करेगी। हर संभव तरीके से वे सभी अपने क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्यार और सम्मान के काबिल हैं।

ये भी पढ़ें: लाइव मैच के दौरान रमीज राजा ने किया प्यार का इजहार, क्या Babar Azam से रचाने जा रहे हैं शादी! 

close whatsapp