रोहित शर्मा हुए Babar Azam से परेशान, इवेंट में पाक कप्तान घूमता रहा हिटमैन के आगे-पीछे - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा हुए Babar Azam से परेशान, इवेंट में पाक कप्तान घूमता रहा हिटमैन के आगे-पीछे

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले कल हुआ था ICC Captains Day का आयोजन।

Rohit And Babar (Image Credit- Instagram)
Rohit And Babar (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 के लिए जब से Babar Azam की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम भारत आई है, तब से ये टीम लगातार सुर्खियां बटोर रही है। कभी टीम के स्पेशल अभ्यास के वीडियो सामने आते हैं, तो कभी ये टीम हैदराबाद के खाने का स्वाद लेने निकल जा रही है। इस बीच PCB ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें पाक कप्तान टीम इंडिया के कप्तान का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। दूसरी ओर आज वर्ल्ड कप का आगाज हो गया है, पहले मैच में न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड से हो रहा है।

Babar Azam की टीम को मिली लगातार 2 हार

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्तान टीम ने अपने 2 अभ्यास मैच खेले थे, जहां इन दोनों ही अभ्यास मैचों में Babar Azam की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पाक टीम को पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने हरा दिया था, वहीं दूसरे अभ्यास मैच में पाक टीम को ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी। बाबर आजम की टीम का वर्ल्ड कप में पहला मैच कल यानी की 6 अक्टूबर को होगा, इस मैच में पाक टीम का सामना नीदरलैंड से होगा और ये मैच हैदराबाद में खेला जाएगा।

Babar Azam बच्चों की तरह रोहित शर्मा के चिपक रहे थे

*वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले कल हुआ था ICC Captains Day का आयोजन।
*इस इवेंट में मौजूद थे सभी टीमों के कप्तान, मीडिया ने भी की थी कप्तानों से बात।
*पूरे इवेंट में रोहित शर्मा के आस-पास घूमते रहे पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम।
*PCB की शेयर की गई तस्वीरों में Babar Azam टीम इंडिया के कप्तान रोहित के पास ही खड़े थे।

PCB ने शेयर की थी Babar Azam की ये तस्वीरें ICC के इवेंट से

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

न्यूजीलैंड टीम

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिचेल सेंटनर, जिमी नीशम, ट्रेंट बोल्ट।

इंग्लैंड टीम

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस, वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?