अब पाकिस्तान में युवा खिलाड़ियों के लिए नहीं आयोजित होगा PJL, नजम सेठी ने लगाई रोक - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब पाकिस्तान में युवा खिलाड़ियों के लिए नहीं आयोजित होगा PJL, नजम सेठी ने लगाई रोक

पाकिस्तान जूनियर लीग की शुरुआत रमीज राजा ने की थी लेकिन रिपोर्ट की माने तो इस बेहतरीन टूर्नामेंट को भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा था।

Najam Sethi, interim chairman of the Pakistan Cricket Board (PCB), addresses a press conference in Lahore on June 24, 2013. Pakistan's interim cricket chief said he would ask the sport's governing body to reduce a five-year ban against promising fast bowler Mohammad Aamer for spot fixing. AFP PHOTO/ Arif ALI (Photo credit should read Arif Ali/AFP/Getty Images)
Najam Sethi, interim chairman of the Pakistan Cricket Board (PCB), addresses a press conference in Lahore on June 24, 2013. Pakistan’s interim cricket chief said he would ask the sport’s governing body to reduce a five-year ban against promising fast bowler Mohammad Aamer for spot fixing. AFP PHOTO/ Arif ALI (Photo credit should read Arif Ali/AFP/Getty Images)

नजम सेठी के नेतृत्व में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नवनियुक्त प्रशासन ने पाकिस्तान जूनियर लीग (PJL) को रद्द कर दिया है, जो हाल ही में बर्खास्त किए गए PCB अध्यक्ष रमीज राजा द्वारा शुरू की गई थी। बता दें, 31 दिसंबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने नए 14 सदस्यीय प्रबंधन समिति के साथ अपनी दूसरी बैठक की।

PCB के नवीनतम अध्यक्ष नजम सेठी ने पाकिस्तान क्रिकेट में विभिन्न घरेलू मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक की और इस बैठक में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। इस बैठक में सबसे बड़ा फैसला पाकिस्तान जूनियर लीग को रद्द करने का लिया गया। बता दें, पाकिस्तान जूनियर लीग की शुरुआत रमीज राजा ने की थी लेकिन रिपोर्ट की माने तो इस बेहतरीन टूर्नामेंट को भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा था। PJL की शुरुआत से अक्टूबर को हुई थी और यह 21 अक्टूबर तक खेला गया था।

PCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहीं यह बात

हालांकि, PCB प्रबंधन समिति ने पुष्टि की कि वे घर और बाहर आधारित संरचना के साथ जूनियर श्रृंखला को पुनर्जीवित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यही नहीं युवा खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने और भी कई बड़े फैसले लिए हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में भी अंडर-19 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

PCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, ‘PCB मैनेजमेंट ने पाकिस्तान जूनियर लीग को रद्द करने का फैसला किया है। हालांकि युवा खिलाड़ियों के लिए कई नई चीजों पर फैसला लिया जाएगा जिससे उनको अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिल सके। इस बात पर हामी भरी गई है कि जूनियर सीरीज घर और बाहर आधारिक संरचना के साथ खेली जाएगी। ऐसा भी कहा गया है कि पाकिस्तान सुपर लीग में अंडर-19 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।’

एक अन्य चर्चा में PCB प्रबंधन समिति ने PCB संविधान 2014 के अनुरूप क्षेत्रीय और जिला क्रिकेट संघों और विभागों/सेवा संगठनों की बहाली पर भी सहमति व्यक्त की। और भी ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर कमेटी ने बैठक की थी।

close whatsapp