जिस तरीके से रेणुका सिंह ने CWG में प्रदर्शन किया है उससे तमाम युवा लड़कियों को प्रोत्साहन मिलेगा: पीएम नरेंद्र मोदी

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में रेणुका सिंह ने अपना नाम शामिल किया है जो काफी बड़ी बात है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Advertisement

India Women Team With PM Modi. (Photo Source: Twitter)

बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG) के फाइनल मुकाबले में भारत ने रजत पदक अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के लिए कई सकारात्मक चीज़ें सामने आई। टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की तमाम लोगों ने जमकर तारीफ की।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत लिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और टीम की राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG) में सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।

पदकों की अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा। उन्होंने कुल 61 पदक अपने नाम किए। बता दें, CWG के इतिहास में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीटों की प्रशंसा की और रेणुका सिंह के प्रदर्शन की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। लेकिन रेणुका सिंह की स्विंग गेंदबाजी का जवाब किसी के पास नहीं था। राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में उन्होंने अपना नाम शामिल किया है जो काफी बड़ी बात है। उनके चेहरे में शिमला की शांति है और उनकी मुस्कान पहाड़ जैसी खूबसूरत है लेकिन उनका आक्रमण सभी बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाल देता है। ऐसा प्रदर्शन उन तमाम लड़कियों को प्रोत्साहित करेगा जो छोटे-छोटे शहरों में बड़े-बड़े सपने देखती है।

जो भी रेणुका ने हासिल किया है उसके पीछे कड़ी मेहनत और उनका क्रिकेट के प्रति लगाव है: रेणुका की मां

हिमाचल प्रदेश सिंचाई और जन स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रेणुका की मां की आंखों में तब आंसू आ गए थे जब प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रेणुका ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है और उनके लिए क्रिकेट के लिए प्यार सबसे ऊपर है।

द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में रेणुका की मां सुनीता ने कहा कि, ‘रेणुका ने जो भी हासिल किया है वह अपनी कड़ी मेहनत और क्रिकेट के प्रति लगाव के चलते किया है। मेरे पति का निधन तब ही गया था जब वो बहुत छोटी थी। लेकिन मैंने यह सोच लिया था कि उसको और उसके भाई को कभी कोई परेशानी नहीं होगी। आज मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरी बेटी की तारीफ की है। मुझे यह सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है और रेणुका के लिए और हमारे पूरे परिवार के लिए यह बहुत ही बड़ी बात है।

Advertisement