रिंकू सिंह

“अगर रिंकू सिंह उसका एक अंश भी अनुकरण कर सके तो यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी”- पूर्व दिग्गज का हैरान करने वाला बयान

इस साल की शुरुआत में भारत के लिए डेब्यू के बाद से रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है।

Rinku Singh. (Image Source: BCCI)
Rinku Singh. (Image Source: BCCI)

कई भारतीय क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स ने हाल के दिनों में यह मानना शुरू कर दिया है कि उन्हें रिंकू सिंह के रूप में एक नया फिनिशर मिल गया है। अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू के बाद से इस युवा बल्लेबाज ने T20I में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस साल IPL के दौरान आखिरी ओवर में यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगते हुए रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ यादगार जीत दिलाई। उनके उस प्रदर्शन को देखकर सभी लोग काफी प्रभावित हुए। इसी बीच भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि रिंकू के अपनी क्षमताओं पर विश्वास ने उन्हें बाकियों से अलग दिखने में मदद की है।

रिंकू सिंह और युवराज सिंह की तुलना पर बोले सुनील गावस्कर

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि, “प्रतिभा – यह हर किसी को नहीं दी जाती है। आप खेल से प्यार कर सकते हैं। आप पूरे दिन खेल सकते हैं, लेकिन कभी-कभी आप जानते हैं कि आपके पास पर्याप्त प्रतिभा नहीं है, लेकिन उसे विश्वास है कि वह ऐसा कर सकता है, और उसने पिछले दो तीन सालों में यही किया है। फिर यहां आईपीएल में, जब उन्हें आखिरकार मौका मिला तो वह कई टीमों से अंदर-बाहर होते रहे और जिस तरह से उन्होंने इसे भुनाया (वह अद्भुत था)।

रिंकू ने छह टी20 पारियां खेलकर 60 की औसत और 187.50 की स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान वह भारत के लिए अहम होंगे। गावस्कर ने बताया कि भारतीय फैंस रिंकू सिंह की क्षमताओं की तुलना युवराज सिंह से कर रहे हैं, जो सफेद गेंद वाले क्रिकेट में भारत के महानतम मैच विजेताओं में से एक हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि युवराज ने देश के लिए जो किया, अगर रिंकू उसका एक अंश भी अनुकरण कर सके तो यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि होगी।

गावस्कर ने कहा कि, “अब वह भारत की टीम का हिस्सा है। और अब उनसे बहुत सारी उम्मीदें हैं। वे अब उनसे दूसरे युवराज सिंह बनने की उम्मीद कर रहे हैं। रिंकू सिंह – युवराज सिंह. गावस्कर ने कहा, इसलिए अगर आप युवराज ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया उसका एक अंश भी कर सकते हैं, तो यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा मोटे लेकिन विराट जितने फिट हैं, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच का बड़ा दावा

close whatsapp