आर्थिक रूप से श्रीलंका की मदद करना चाहते हैं पेशावर जाल्मी फ्रेंचाइजी के मालिक

पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी फ्रेंचाइजी के मालिक हैं जावेद अफरीदी।

Advertisement

Javed Afridi (Photo Source: Twitter)

श्रीलंका को इस वक्त राजनीतिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और वहां के ताजा हालातों को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी फ्रेंचाइजी के मालिक जावेद अफरीदी ने दयाभाव दिखाते हुए श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को आर्थिक रूप से सहायता करने की इच्छा जताई है। श्रीलंका में मौजूदा संकट की वजह से बिगड़ते हालात को देखने के बाद देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

अफरीदी ने कहा कि वह विश्व क्रिकेट में श्रीलंका की इज्जत को बनाए रखने के लिए उस देश को अपनी सहायता की पेशकश कर रहे हैं क्योंकि वह श्रीलंका के खेल के प्रति प्रेम भावना को अच्छे से समझते हैं। श्रीलंकाई टीम इस समय अपने बांग्लादेश दौरे पर है और देश के कुछ खिलाड़ी इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं।

इसी मुद्दे को लेकर जावेद अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “श्रीलंका के लोग क्रिकेट से भी उतना ही प्यार करते हैं जितना वो हम लोगों से करते हैं। लेकिन वर्तमान में वहां की स्थिति अच्छी नहीं होने से श्रीलंका के क्रिकेट फैंस को निराशा हाथ लगी है। इसलिए मैं विश्व क्रिकेट में अपनी अंतरराष्ट्रीय वर्चस्व को बनाए रखने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक रूप से मदद करने की पेशकश करता हूं।”

यहां देखिए जावेद अफरीदी का वो ट्वीट

एएफपी ने 9 मई को एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि, एक हंगामे में सांसद सहित पांच लोगों के मारे जाने के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपना पद छोड़ दिया है। यह उस देश की सबसे खराब आर्थिक संकट है जिसे श्रीलंका के लोगो ने अपनी आजादी के बाद देखा है। पिछले कुछ महीनों से देशवासियों को बिजली से लेकर खाने की चीजों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

आपको बता दें कि, श्रीलंका को इस साल एशिया कप की मेजबानी भी करनी है, लेकिन देश के हालातों को देखते हुए वहां इसका आयोजन हो पाना मुश्किल लग रहा है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले आश्वासन दिया था कि उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका का दौरा करने में कोई समस्या नहीं है। पाकिस्तान एशिया कप शुरू करने से पहले श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगा।

Advertisement