मैच के बाद दिखा गजब नजारा, अभिषेक शर्मा से मिलने पहुंची प्रीति जिंटा ने किया खास जेस्चर
अभिषेक शर्मा की एक तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2025 6:55 अपराह्न

पंजाब के खिलाफ धाकड़ पारी खेलने के बाद अभिषेक शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे, वहीं इस मैच के बाद इस खिलाड़ी के कुछ वीडियो भी सामने आए थे। इस बीच अभिषेक की एक और तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ विरोधी टीम की एक सह मालकिन नजर आ रही है।
अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया
वहीं शानदार पारी खेलने के बाद अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया था, जो मैच देखने आए उनके पिता जी से जुड़ा था। एक वीडियो में अभिषेक शर्मा ने बयान देते हुए खुलासा किया कि- अगर आप मेरे पिता को देखेंगे तो वो मुझे लगातार हर गेंद के बाद शॉट कैसे खेलना है उसके बारे में बता रहे थे। हमेशा से ही उन्हें ऐसे करते हुए देखा गया है और वो मेरे गुरु रहे हैं। वहीं अभिषेक की ये धाकड़ पारी देख उनकी मां भी काफी ज्यादा खुश थी और उन्होंने भी बल्लेबाज की जमकर तारीफ की थी।
जब Preity Zinta ने किया अभिषेक शर्मा के सामने खास जेस्चर
*अभिषेक शर्मा की एक तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल।
*तस्वीर में अभिषेक के साथ नजर आई पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा।
*इस दौरान प्रीति जिंटा कर रही थी अभिषेक के जश्न वाले जेस्चर को कॉपी।
*साथ ही प्रीति थी काफी ज्यादा खुश, नहीं था उनको अपनी टीम की हार का गम।
अभिषेक शर्मा और Preity Zinta की वायरल तस्वीर
बल्लेबाज का ये वीडियो काफी ज्यादा ही फनी है
अगला मैच कब है अब SRH टीम का?
अभी तक IPL 2025 में SRH टीम ने कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें से ये टीम सिर्फ 2 मैच जीती है और 4 मैच हारी है। वहीं पंजाब के खिलाफ मिली जीत से इस टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है, जिसके बाद टीम का फोकस अगले मैच में और अच्छा करने पर होगा। अब हैदराबाद टीम का अगला मैच 17 अप्रैल को होगा, जिसमें SRH का सामना MI से होगा और ये मैच मुंबई में खेला जाएगा। वैसे मुंबई टीम भी इस सीजन सुपर फ्लॉप प्रदर्शन कर रही है अभी तक।