आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला और पाकिस्तानी महिला टीम के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला और पाकिस्तानी महिला टीम के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

बिस्मा मारूफ लगभग 2 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने मैदान में उतरेंगी।

Smriti Mandhana. (Photo Source: Twitter)
Smriti Mandhana. (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड में इस समय आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड का आयोजन किया जा रहा जिसकी शुरुआत 4 मार्च से देखने को मिली। जिसमें अब भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 मार्च को पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ करेगी। टूर्नामेंट के इस चौथे मैच का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमी काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

जिसमें पाकिस्तानी महिला टीम के हालिया रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह उतना बेहतर नहीं कहा जा सकता क्योंकि उन्होंने अपनी पिछली 4 वनडे सीरीज में हार का सामना किया है। लेकिन वर्ल्ड कप की शुरुआत होने से पहले पाकिस्तानी टीम ने खेले अपने दोनों ही अभ्यास मैचों में जीत हासिल की थी। हालांकि वर्ल्ड कप में उनका कोई खास रिकॉर्ड देखने को नहीं मिला है।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पिछले वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था। जिसमें उन्हें खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब एकबार फिर से टीम को नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। जिसमें टीम ने अभ्यास मैचों में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीकी टीम को मात देते हुए बेहतर तैयारी का संदेश देने की कोशिश की है।

मैच जानकारी:

मैच 4 – पाकिस्तान महिला बनाम भारतीय महिला

स्थान – बे ओवल, माउंट माउंगनी

दिन और समय – 6 मार्च, भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट

माउंट माउंगनी के मैदान पर खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर गेंदबाजों को काफी सही लाइन लेंथ के साथ बॉलिंग करनी होगी। जिसमें बल्ले और गेंद के बीच में बेहतर मुकाबला देखे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करना पसंद करेगी।

संभावित अंतिम एकादश

पाकिस्तान महिला

पाकिस्तानी महिला टीम की इस मुकाबले को लेकर संभावित प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो कप्तान बिस्मा मारूफ जो 2 साल के बाद अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतर रही हैं उनके कंधों पर काफी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है।

संभावित एकादश – मुनीबा अली (विकेटकीपर), जावेरिया खान, नाहिदा खान, बिस्मा मारूफ (कप्तान), निदा दार, अलिया रियाज, ओमाइमा सोहेल, फातिमा सना, डायना बेग, नशारा संधू, अनम अमीन।

भारतीय महिला

पिछले एक महिने से अधिक समय से न्यूजीलैंड में मौजूद भारतीय महिला टीम को वहां के हालात के बारे में बेहतर तरीके से अंदाजा हो चुका है। जिसमें ओपनिंग की जिम्मेदारी में यास्तिका भाटिया और अनुभवी स्मृति मंधाना जिम्मेदारी निभाते हुए दिखेंगी। वहीं मध्यक्रम में टीम के पास कप्तान मिताली राज के अलावा शैफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर मौजूद होंगी।

संभावित एकादश – यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़।

संभावित Dream11 टीम

रिजा घोष, मिताली राज, स्मृति मंधाना (कप्तान), जावेरिया खान (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, बिस्मा मारूफ, निदा दार, राजेश्वरी गायकवाड़, अनम अमीन, डायना बेग।

close whatsapp