दूसरे दिन की आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों को मिला दोबारा मौका
अद्यतन - जनवरी 28, 2018 3:38 अपराह्न

आइपीएल की नीलामी का आज दूसरा दिन है। दिन के पहले सेशन में कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी के बाद बारी थी दोबारा उन खिलाड़ियों को मौका देने की जो पहले दिन अनसोल्ड रहे। इस बार फिर कई हैरान कर देने वाले फैसले देखने को मिले। सबसे हैरान कर देने वाली बात यहीं रही वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर की शान माने जाने वाले क्रिस गेल दूसरी नीलामी में भी नहीं बिके।
अनसोल्ड रहे प्लेयर्स की लिस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल गया दूसरी नीलामी में मौका
क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल नहीं बिके
मुरली विजय 2 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा
पार्थिव पटेल 1.7 करोड़ रॉयल चैलेंजर बेंगलोर ने खरीदा
टिम साउदी 1 करोड़ रॉयल चैलेंजर बेंगलोर ने खरीदा
मिचेल जॉनसन 2 करोड़ कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा
नमन ओझा 1.4 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा
सैम बिलिंग्स 1 करोड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा
.अकीला धनंजय (50 लाख) मुंबई इंडियंस ने खरीदा
बेन लाफलिन (50 लाख) राजस्थन रॉयल्स ने खरीदा
मयंक मारकंडे (20 लाख) मुंबई इंडियंस ने खरीदा
सयान घोष (20 लाख) दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा
बिपुल शर्मा (20 लाख) सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
आदित्य तारे (20 लाख) मुंबई इंडियंस ने खरीदा
प्रशांत चोपड़ा (20 लाख) राजस्थन रॉयल्स ने खरीदा
सिद्धेश लाड (20 लाख) मुंबई इंडियंस ने खरीदा
अनुकूल रॉय (20 लाख) मुंबई इंडियंस ने खरीदा
मयंक डागर (20 लाख) किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा
प्रदीप साहू (20 लाख) किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा
क्षितिज शर्मा (20 लाख) चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा
महदी हसन (20 लाख) सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
मोहसिन खान (20 लाख) मुंबई इंडियंस ने खरीदा
महिपाल लोमरोर (20 लाख) राजस्थन रॉयल्स ने खरीदा
मार्क वुड (1.5 करोड़) चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा