ये 5 खिलाड़ी हो सकते है आईपीएल में विराट से महंगे साबित
अद्यतन - जनवरी 9, 2018 8:30 अपराह्न
1) कृणाल पंड्या

हार्दिक पंड्या के बड़े भाई और मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कृणाल पंड्या आईपीएल 2018 नीलामी के दौरान सबसे महंगे खिलाडियों में से एक हो सकते है। आईपीएल 2017 में मुंबई को तीसरी बार चैंपियन बनाने में कृणाल की सबसे अहम भूमिका रही थी। आईपीएल 10 के फाइनल मुक़ाबले में कृणाल पंड्या ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया था। जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया था।
बाएं हाथ के कृणाल पंड्या आक्रामक बल्लेबाज़ी और कंजूस गेंदबाजी के लिये जाने जाते है। रिटेंशन प्रक्रिया से पहले अटकले लगाई जा रही थी, कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा के आलावा पंड्या बंधुओं को रिटेन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टीम मैनेजमेंट ने कृणाल के स्थान पर जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया, जिसके बाद अब कृणाल को नीलामी में उतरना पड़ेगा, जहाँ वह आईपीएल फ़ीस के मामले में सीधे विराट कोहली को टक्कर देंगे।