“प्लीज, भारत के खातिर…” अनिल कुंबले ने विराट से हाथ जोड़कर क्या अपील की?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने मौजूदा आईपीएल 2024 सीजन में असाधारण प्रदर्शन के लिए विराट कोहली की प्रशंसा की है।
अद्यतन - मई 10, 2024 6:07 अपराह्न

(Photo by IAN KINGTON/AFP/Getty Images)
IPL 2024 में विराट कोहली रेड हॉट फॉर्म में हैं। कोहली ने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है और फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने मौजूदा आईपीएल 2024 सीजन में असाधारण प्रदर्शन के लिए विराट कोहली की प्रशंसा की है।
कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB के पिछले मैच में 47 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली। उनके दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के प्रयास से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स पर 60 रन की शानदार जीत हासिल की। प्रूव क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कोहली की फर्स्ट क्लास फॉर्म की सराहना की है।
इसके साथ ही अनिल कुंबले ने विराट कोहली पर उम्मीद जताई कि यह स्टार भारतीय बल्लेबाज टी20 विश्व कप में भी अपना शानदार आईपीएल फॉर्म जारी रखेगा।
कुंबले ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया-
“वह शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने आईपीएल में आने से पहले अच्छा ब्रेक लिया था और वापसी के बाद से वह लगातार बेहतर होने के पीछे लगे हैं। आप आप उनके इस प्रायस को देख सकते हैं। वह 634 रनों के साथ आईपीएल ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं, और मुझे यकीन है वह RCB के लिए अगले दो मैच जीतें और उम्मीद करें की वह क्वालीफाई हो जाए। लेकिन आप चाहेंगे कि टीम इंडिया के लिए भी उनका यह फॉर्म वर्ल्ड कप में भी जारी रहे।”