एयरपोर्ट पर IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के परिवार से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वायरल हुई तस्वीरें

एयरपोर्ट पर IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी के परिवार से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वायरल हुई तस्वीरें

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

PM Narendra Modi With Vaibhav Suryawanshi Family (Photo Source: X)
PM Narendra Modi With Vaibhav Suryawanshi Family (Photo Source: X)

आईपीएल का 18वां सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा। टीम ने 14 में से सिर्फ चार ही मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर जगह बनाई। राजस्थान का सीजन भले ही खराब रहा, लेकिन टीम को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक शानदार खिलाड़ी मिल चुका है।

14 वर्षीय वैभव आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं और पहले ही सीजन में उन्होंने बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस बीच, सोशल मीडिया पर वैभव से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैभव के परिवार से मिले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया खास पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,

“पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई। उनके क्रिकेट स्किल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी की अगली चुनौती जून-जुलाई में इंग्लैंड के मल्टी-फॉर्मेट दौरे पर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है। भारत अंडर-19 टीम इंग्लैंड अंडर-19 के साथ 50 ओवर के प्रैक्टिस मैच, पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो मल्टी-डे मैचों में खेलेगी।

आईपीएल 2025 में वैभव द्वारा बनाए गए पांच बड़े रिकॉर्ड्स पर डालिए नजर-

  • आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय (35 गेंद)
  • आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी
  • आईपीएल की एक पारी में किसी भारतीय द्वारा संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के (11 छक्के)
  • राजस्थान रॉयल्स के लिए एक पारी में सर्वाधिक छक्के (11 छक्के)
  • टी20 फॉर्मेट और आईपीएल में अर्धशतक और शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

आईपीएल 2025 में कैसा रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन?

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैचों में 36 की औसत और 206.56 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

close whatsapp