पूजा वस्त्राकर की बुलेट जैसी थ्रो पर ढेर हुई टैमी ब्यूमोंट, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इंग्लैंड महिला टीम पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 136 रन पर ऑलआउट हो गई।
अद्यतन - दिसम्बर 15, 2023 2:19 अपराह्न

इस समय भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबला नवी मुंबई के डॉ डीवाय पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेल रही है। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और सभी विकेट खोकर 428 रन बनाए।
इंग्लैंड महिला टीम पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 136 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 5.3 ओवर्स में 7 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड महिला टीम की कोई भी खिलाड़ी टिक ना सकी।
हालांकि इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से शानदार तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने जबरदस्त फील्डिंग करते हुए इंग्लैंड की महत्वपूर्ण खिलाड़ी टैमी ब्यूमोंट को वापस पवेलियन की राह दिखाई। पूजा ने काफी अच्छा थ्रो फेंका और टैमी ब्यूमोंट को आउट किया। टैमी ब्यूमोंट इस मैच में 35 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर रन आउट हो गई।
बता दें, इंग्लैंड पारी के 19वें ओवर में Nat Sciver Brunt ने राजेश्वरी गायकवाड़ की एक गेंद को आराम से खेला और वो रन लेने के लिए भाग गई। नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर खड़ी टैमी ब्यूमोंट भी रन पूरा करना चाह रही थी लेकिन पूजा वस्त्राकर ने गेंद को तुरंत पकड़ा और स्ट्राइकर एंड की ओर Direct Hit मारा। टैमी ब्यूमोंट सही समय पर क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाई और रनआउट हो गई।
यह रही वीडियो:
Solid anticipation ✅
Clean pick-up ✅
Spot-on accuracy ✅𝘿𝙊 𝙉𝙊𝙏 𝙈𝙄𝙎𝙎: Pooja Vastrakar's fielding brilliance 🎥 🔽
Follow the Match ▶️ https://t.co/UB89NFaqaJ#TeamIndia | #INDvENG | @Vastrakarp25 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/hPBG9zy6XL
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 15, 2023
भारतीय टीम की ओर से दीप्ति शर्मा के अलावा स्नेह राणा ने 6 ओवर में 25 रन देखकर दो विकेट अपने नाम किए जबकि रेणुका ठाकुर सिंह और पूजा वस्त्राकर ने 1-1 विकेट हासिल किया। इंग्लैंड की ओर से Nat Sciver Brunt ने 70 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। वो अपनी टीम की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थी।
भारतीय टीम की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। टीम अभी भी इंग्लैंड से 292 रनों से आगे है।