बहुत जल्द विराट कोहली पर भी बन सकती है बायोपिक, प्रसिद्ध बॉलीवुड डायरेक्टर ने इच्छा की व्यक्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

बहुत जल्द विराट कोहली पर भी बन सकती है बायोपिक, प्रसिद्ध बॉलीवुड डायरेक्टर ने इच्छा की व्यक्त

हाल ही में प्रसिद्ध बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर सिंह ने इस चीज पर इच्छा व्यक्त की है कि वो विराट कोहली के क्रिकेटिंग सफर और उनकी व्यक्तिगत कहानी को बड़े पर्दे पर सबके सामने साझा करना चाहते हैं।

Virat Kohli (Source X)
Virat Kohli (Source X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का क्रिकेटिंग सफर काफी शानदार रहा है। विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और कई युवा खिलाड़ी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। पिछले कुछ समय से कई बेहतरीन खिलाड़ियों के ऊपर बायोपिक बनी है और यह बड़ी स्क्रीन पर हिट भी रही है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरूद्दीन के ऊपर भी बायोपिक बनी है और साथ ही 1983 वर्ल्ड कप भारतीय विजेता टीम पर भी बायोपिक बन चुकी है। अब तमाम क्रिकेट फैंस विराट कोहली की कहानी को भी बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित है।

हाल ही में प्रसिद्ध बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर सिंह ने इस चीज पर इच्छा व्यक्त की है कि वो विराट कोहली के क्रिकेटिंग सफर और उनकी व्यक्तिगत कहानी को बड़े पर्दे पर सबके सामने साझा करना चाहते हैं। जर्नलिस्ट विमल कुमार के साथ बातचीत के दौरान कबीर खान ने इस बात का खुलासा किया।

जर्नलिस्ट विमल कुमार ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें कबीर खान ने कहा है कि, ‘ एक कहानी सिर्फ क्रिकेट पर ही नहीं बल्कि उनके पूरे कैरेक्टर पर बनानी चाहिए। मैं विराट कोहली को काफी रोमांचक तरीके से देखता हूं क्योंकि उनका फील्ड के बाहर का व्यवहार भी जबरदस्त रहा है। उनकी फिटनेस भी बेहतरीन है। अगर मेरे पास विकल्प रहता है तो मैं विराट कोहली की बायोपिक जरूर बनाना चाहूंगा।’

जब रणबीर कपूर ने कहा था कि विराट कोहली को अपनी बायोपिक में खुद काम करना चाहिए

बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता है जो विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रणबीर कपूर का मानना है कि विराट कोहली को खुद अपनी बायोपिक में अभिनय करना चाहिए।

रणबीर कपूर ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान कहा था कि, ‘अगर विराट कोहली के ऊपर बायोपिक बनती है तो उन्हें खुद इसमें अभिनय करना चाहिए। फिटनेस के मामले में विराट कोहली बाकी कई अभिनेताओं से काफी बेहतर है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?