पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार के इंग्लैंड जाने का अब क्या होगा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार के इंग्लैंड जाने का अब क्या होगा?

टीम इंडिया में आया कोरोना केस पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव के इंग्लैंड दौरे के लिए बड़ा खतरा।

(Photo by Kai Schwoerer/Getty Images)
(Photo by Kai Schwoerer/Getty Images)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव होने से अब पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार की चिंता बढ़ गई है। इस चिंता के पीछे का कारण दोनों का इंग्लैंड जाना है। दरअसल, इन दोनों खिलाड़ियों को जल्द से जल्द इंग्लैंड में सीनियर टीम इंडिया के साथ जुड़ना है लेकिन टीम में कोरोना की घुसपैठ ने अब इन दोनों के खिलाड़ियों की यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार को क्यों जाना था इंग्लैंड?

इस समय टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी इंग्लैंड में है, जहां ये टीम अगस्त के पहले हफ्ते से मेजबान टीम के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत करेगी। इसी टीम के साथ पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार को भी जुड़ना था।

*दोनों को लंका सीरीज के बाद जाना है इंग्लैंड।
*चोटिल खिलाड़ियों की जगह हुआ है शॉ और यादव का चयन।
*क्रुणाल के संक्रमित होने के बाद दोनों खिलाड़ी कर रहे हैं आइसोलेट।

अब आगे क्या प्लान?

श्रीलंका के साथ सीरीज खत्म होने के बाद दोनों को खिलाड़ियों को इंग्लैंड की उड़ान भरनी है लेकिन इससे पहले कई ऐसी चीजें हैं जो बोर्ड को ध्यान रखनी होगी जिसके बाद ही दोनों सीनियर टीम के साथ जुड़ सकेंगे।

* शॉ और यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आनी जरूरी।
*दोनों को इंग्लैंड में भी होना होगा कुछ समय के लिए आइसोलेट।
*टीम के और खिलाड़ी हुए संक्रमित, तो शॉ-यादव तय समय पर नहीं जा पाएंगे इंग्लैंड।

पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार को ही क्यों मिला मौका?

श्रीलंका दौरे पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी B टीम को भेजने का फैसला लिया था, जिसके परिणाम भी शानदार रहे हैं। भारत की ये टीम लंका को वनडे सीरीज हरा चुकी है और टी-20 में भी टीम ने जीत के साथ आगाज किया है।

*दोनों ने वनडे सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन।
*शॉ टेस्ट में पहले भी दे चुके हैं अपना सर्वश्रेष्ठ।
*लाल गेंद की क्रिकेट में भी सूर्य कर सकते हैं बड़ा कमाल।

close whatsapp