IPL 2024: प्रभसिमरन सिंह की धुआंधार पारी ने ईडन गार्डन में जीता सभी का दिल, PBKS की KKR के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: प्रभसिमरन सिंह की धुआंधार पारी ने ईडन गार्डन में जीता सभी का दिल, PBKS की KKR के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 261 रन बनाए।

Prabhsimran Singh (Pic Source-X)
Prabhsimran Singh (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि कोलकाता टीम के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और पंजाब के खिलाफ बड़ा टोटल बनाया।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 261 रन बनाए। टीम की ओर से इनफॉर्म खिलाड़ी सुनील नारायण ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली। सुनील नारायण के अलावा फिल साल्ट ने 37 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 75 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने पंजाब किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

जवाब में पंजाब किंग्स ने भी काफी अच्छी शुरुआत की है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह ओवर में एक और विकेट खोकर 93 रन बनाए। पंजाब की ओर से शानदार बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने पावर प्ले में कोलकाता नाइट राइडर्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

हालांकि महत्वपूर्ण समय पर प्रभसिमरन सिंह रनआउट हो गए। पंजाब किंग्स को कोलकाता के खिलाफ मैच जीतने के लिए 262 रनों की जरूरत है और प्रभसिमरन सिंह की धुआंधार पारी की वजह से टीम ने जबरदस्त शुरुआत की है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाए

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 39 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 रनों का योगदान दिया। आंद्रे रसल ने 24 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 45 रन देकर दो विकेट झटके जबकि कप्तान सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?