प्रभसिमरन ने दिल्ली कैपिटल्स को बताया कि वो हैं वन मैन आर्मी, 65 गेंदों में खेली 103 रनों की शानदार शतकीय पारी
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए।
अद्यतन - May 13, 2023 9:21 pm

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 59वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। इस जबरदस्त मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की और 65 गेंदों में 103 रनों की जबरदस्त शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के जड़े। प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।
बता दें, इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह पंजाब किंग्स की ओर से शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उनकी इस बल्लेबाजी की वजह से दिल्ली कैपिटल्स काफी अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई। प्रभसिमरन सिंह ने इस पूरे सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
प्रभसिमरन सिंह के शानदार शतक को देख तमाम लोगों ने ट्विटर में भी अपनी प्रतिक्रिया:
A one-man show from Prabhsimran Singh 👏
📸: Jio Cinema#CricTracker #DCvPBKS #PrabhsimranSingh pic.twitter.com/ulhXWyTby9
— CricTracker (@Cricketracker) May 13, 2023
https://twitter.com/Suvhu0854/status/1657409464830492672?s=20
Just wow Prabhsimran singh🏏💯#DCvPBKS #IPL
— 💁 (@deposit12_) May 13, 2023
MAIDEN IPL CENTURY BY PRABHSIMRAN SINGH…!!
What a stupendous innings by Prabhsimran, a complete one man show for PBKS. The 22 year old stepped up at a crucial time.#Prabhsimransingh #DCvPBKS #IPL2O23 #IPLonJioCinema @prabhsimran01 pic.twitter.com/F7avaWItaZ
— Vikas Malik Bhadaura (@vikasmalik_0001) May 13, 2023
Your Celebration. His Celebration
👇 👇Congratulations Prabhsimran Singh 🔥#DCvsPBKS #PBKSvsDC pic.twitter.com/cgcym1LEPL
— 𝐒𝐚𝐫𝐟𝐢𝐫𝐚ˡᵃᵈᵏᵃ𓁋 (@SarfiraLadka_) May 13, 2023
Well Played, Prabhsimran Singh! 👏🏼
(Pic – Jio Cinema/IPL)#IPL2023 #PBKS #DCvPBKS #PunjabKings pic.twitter.com/Tv58LYhk4Z
— Jega8 (@imBK08) May 13, 2023
Prabhsimran Singh 🔥#IPL2O23
— Bharath Chandrababu (@bharathcbabu) May 13, 2023
https://twitter.com/manz_pure_soull/status/1657409561706516481?s=20
Uncapped Indian Players to score a century in IPL:
Manish Pandey vs Dec (2009)
Paul Valthaty vs CSK (2011)
Devdutt Padikkal vs RR (2021)
Rajat Patidar vs LSG (2022)
Yashasvi Jaiswal vs MI (2023)
Prabhsimran Singh vs DC (2023)*#DCvPBKS #DCvsPBKS #IPL2023— sudharshan sridharan (@sudharshansrid1) May 13, 2023
A great knock from Prabhsimran Singh comes to an end.
📸: IPL/BCCI#PrabhsimranSingh #DCvPBKS #DCvsPBKS #IPL #IPL2023 #Cricket #SBM pic.twitter.com/DkggrlZRhD
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) May 13, 2023
PBKS finish with 167/7
Prabhsimran Singh scored 103 from 65 balls. One man show . 🙏
DC bowled well . Just 3 runs off the penultimate over .
— Shiva (@Itz_Shiva31) May 13, 2023
बता दें, अगर दिल्ली को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स सबसे निचले पायदान पर है जबकि पंजाब किंग्स 8वें पायदान पर। पंजाब किंग्स ने अभी तक 11 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 11 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतने के लिए 168 रनों की जरूरत है। शुरुआती पांच मुकाबले हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने जबरदस्त वापसी की है। देखते हैं क्या प्रभसिमरन का शतक दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर भारी पड़ता है या नहीं।