जब मटन रोल खाने के लिए विराट कोहली ने जोखिम में डाल दी थी अपनी जान - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब मटन रोल खाने के लिए विराट कोहली ने जोखिम में डाल दी थी अपनी जान

अंडर-19 के दिनों को याद करते हुए प्रदीप सांगवान ने सुनाया मजेदार किस्सा।

Virat Kohli. (Photo Source: BCCI)
Virat Kohli. (Photo Source: BCCI)

अंडर -19 दिनों के विराट कोहली के साथी, प्रदीप सांगवान ने अपने शुरुआती दिनों के एक रोमांचक किस्से का खुलासा किया है, जब दोनों ने स्ट्रीट फूड खाने के लिए दक्षिण अफ्रीका में अपने जान को जोखिम में डाल दिया था। अंडर-19 दिनों में विराट अपने फिटनेस पर इतना ध्यान नहीं देते थे और उस समय वो फ़ास्ट फ़ूड खाने के काफी ज्यादा शौकीन थे।

सांगवान, जिन्होंने दिल्ली के लिए 58 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच में 178 विकेट लिए , उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि, विराट ने एक बार मटन रोल खाने के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाली थी। सांगवान ने कहा कि उन्होंने और कोहली ने सड़क पर जाने के दौरान खुद को कुछ अजनबी लोगों से बचाने में कामयाब रहे थे।

प्रदीप सांगवान ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, कि, “वह जूनियर क्रिकेट में सात-आठ साल तक मेरे रूम पार्टनर रहे थे। उन्हें खाना खासतौर पर, स्ट्रीट फूड बहुत पसंद था। वह खाने के शौकीन थे, कोरमा रोल, चिकन रोल उनके पसंदीदा थे। हम भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 के तहत थे, और किसी ने उनसे कहा कि किसी जगह पर अच्छा मटन रोल मिलता है, लेकिन यह सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, “हमारे ड्राइवर ने भी हमें बताया कि खाना अच्छा है लेकिन हाल ही में वहां पर कुछ लड़ाई हुई और किसी ने वहां किसी का हाथ काट दिया। मैं डर गया, लेकिन उसने कहा, ‘चल यार, वहा चलेंगे’ (कोई बड़ी बात नहीं, यार, चलो चलते हैं) और वह मुझे भी वहां ले गया। हमने खाया और कुछ लोगों ने हमारा पीछा किया, लेकिन हमने अपनी कार वापस चलाई और अपने स्थान पर पहुंचने के बाद ही रुके।

2012 के बाद से विराट ने बदल लिया था अपना डाइट प्लान

साल 2012 में विराट कोहली ने अपना पूरा ध्यान फिटनेस पर देना शुरू किया और अपने डाइट को पूरी तरह बदल लिया। भारत के लिए डेब्यू करने के बाद विराट साल 2012 में अपनी डाइट को अलग स्तर पर ले गए थे। वो अपना वजन घटाना चाहते थे। वो एक अच्छे फील्डर बनना चाहते थे। वो अच्छे फील्डर थे लेकिन वो बेस्ट फील्डर बनना चाहते थे। विराट कोहली घंटों नेट्स पर बल्लेबाजी करते थे और खत्म होने के बाद वो नॉकिंग करते थे।

close whatsapp