IPL 2024: LSG vs KKR: कौन-कौन होगा दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI में, जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: LSG vs KKR: कौन-कौन होगा दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI में, जाने यहां

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने 3 मई को खेले गए महत्वपूर्ण मैच में मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हराया था।

KKR vs LSG (Photo Source: IPL/BCCI)
KKR vs LSG (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने अभी तक आईपीएल 2024 में 10 मैच खेले हैं जिसमें से 7 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के 14 अंक है और टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो टीम ने इस सीजन 10 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ के 12 अंक हैं और आईपीएल 2024 की अंक तालिका में टीम तीसरे पायदान पर है। लखनऊ अगर कोलकाता के खिलाफ मैच जीत जाते हैं तो वो इस सीजन की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ सकते हैं।

लखनऊ ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने 3 मई को खेले गए महत्वपूर्ण मैच में मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हराया था। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं इस मैच की संभावित प्लेइंग XI के बारे में।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन मुंबई के खिलाफ काफी निराशाजनक रहा था। टीम का टॉप ऑर्डर मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहा था। हालांकि लखनऊ के खिलाफ कोलकाता अच्छी बल्लेबाजी करने को देखेगी और मैच में जीत दर्ज भी करना चाहेगा।

वेंकटेश अय्यर ने मुंबई के खिलाफ 70 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। टीम की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वो इसी प्लेइंग XI के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी मैदान पर उतर सकते है।

संभावित प्लेइंग XI:

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

इंपैक्ट खिलाड़ी:

मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, चेतन साकरिया, शेरफेन रदरफोर्ड, केएस भरत

लखनऊ सुपर जायंट्स:

लखनऊ की बात की जाए तो उनके सभी खिलाड़ियों ने अभी तक इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई के खिलाफ भी इस टीम ने तीनों ही डिपार्टमेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि आगामी मैच में लखनऊ को मयंक यादव की कमी काफी खलेगी जिनका अब इस सीजन में खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। यही नहीं मार्कस स्टोइनिस ने भी इस सीजन में अपनी छाप छोड़ी है। निकोलस पूरन को अब आईपीएल 2024 में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली होगी।

संभावित प्लेइंग XI:

केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा,  निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर

इंपैक्ट खिलाड़ी:

कृष्णप्पा गौतम, एम सिद्धार्थ, अर्शिन कुलकर्णी, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह चरक

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?