WPL 2024 में यह तीन गेंदबाज पर्पल कैप को कर सकती हैं अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024 में यह तीन गेंदबाज पर्पल कैप को कर सकती हैं अपने नाम

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन गेंदबाजों के बारे में जो आगामी संस्करण की पर्पल कैप को जीत सकती है।

Sophie Ecclestone (Photo Source: X/Twitter)
Sophie Ecclestone (Photo Source: X/Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है। पिछले काफी समय से इस शानदार टूर्नामेंट का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था। टीम ने पहले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम लोगों का दिल जीता था।

बता दें, महिला प्रीमियर लीग 2023 की पर्पल कैप को हेली मैथ्यूज ने जीता था। हालांकि आगामी संस्करण में ऐसी कई खिलाड़ी हैं जो पर्पल कैप को हासिल कर सकती हैं। पर्पल कैप उस गेंदबाज को मिलता है जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेती है।

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन गेंदबाजों के बारे में जो आगामी संस्करण की पर्पल कैप को जीत सकती है।

1- सोफी एक्लेस्टोन

Sophie Ecclestone (Photo Source: X/Twitter)
Sophie Ecclestone (Photo Source: X/Twitter)

सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड की सबसे महत्वपूर्ण स्पिनर्स में से एक है। यही नहीं टी20 प्रारूप की रैंकिंग में वो पहले स्थान पर है। महिला प्रीमियर लीग 2023 सीजन में सोफी एक्लेस्टोन सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ियों में से एक थी।

सोफी एक्लेस्टोन ने यूपी वॉरियर्स की ओर से पहले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 16 विकेट अपने नाम किए थे। सोफी एक्लेस्टोन का हालिया प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

अब महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में भी यह अनुभवी स्पिनर अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगी। यूपी वारियर्स के तमाम फैंस भी उनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद करेंगे।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp