शशांक की बड़ी फैन हो गई है प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर युवा बल्लेबाज की जमकर की प्रशंसा और अपनी गलती की.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

शशांक की बड़ी फैन हो गई है प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर युवा बल्लेबाज की जमकर की प्रशंसा और अपनी गलती की….

PBKS की मालकिन प्रीति जिंटा ने शशांक सिंह की जमकर तारीफ की है

Preity Zinta And Shashank Singh (Pic Source-X)
Preity Zinta And Shashank Singh (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स ने गुरुवार 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से मात दी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 199 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 200 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

PBKS की ओर से शशांक सिंह ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। शशांक की इस पारी की क्रिकेट जगत में काफी तारीफ हो रही है। यही नहीं PBKS की मालकिन प्रीति जिंटा भी शशांक सिंह की पारी से काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने युवा बल्लेबाज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है।

‘मुझे पूरा भरोसा है कि आप जिंदगी के खेल में मैन ऑफ द मैच रहेंगे’

पंजाब टीम की मालकिन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शशांक सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और साथ में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि, ‘आज बहुत ही सही दिन है यह बताने के लिए जो भी हमने पहले नीलामी को लेकर कहा था। ऐसी स्थिति में कई लोग अपना आत्मविश्वास खो देते हैं और काफी दबाव में आ जाते हैं, लेकिन शशांक के लिए यह बिल्कुल भी नहीं है। वो कई लोगों जैसे नहीं हैं और काफी स्पेशल हैं।’

प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, ‘एक खिलाड़ी की कला के रूप में नहीं लेकिन उनके अंदर काफी सकारात्मक Attitude है। उन्होंने सारे कमेंट और मजाक को लिया और उसी के साथ उन्होंने बल्लेबाजी की। उन्होंने अपना समर्थन किया और यह दिखाया कि वो किस चीज के बने हुए हैं और इसी के लिए मैं उनकी तारीफ करना चाहूंगी। उनके पास मेरी प्रशंसा और सम्मान है। वो बहुत सही उदाहरण हैं। जब जिंदगी एक अलग टर्न लेती है और स्क्रिप्ट के हिसाब से नहीं चलती है, आपको उसमें अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए और शशांक ने वैसा ही किया। मुझे पूरा भरोसा है कि आप जिंदगी के खेल में मैन ऑफ द मैच रहेंगे।’

यह रहा प्रीति जिंटा का शशांक सिंह के लिए खास ट्वीट:

आपको बता दें कि, पंजाब टीम ने अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उसे जीत मिली है और दो मैचों में फ्रेंचाइजी को हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 2024 सीजन के अपने पहले मैच में चार विकेट से हराया था। हालांकि, इसके बाद पंजाब फ्रेंचाइजी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

अब उन्होंने गुजरात टाइटंस को मात दी है। पंजाब किंग्स को अपना अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 अप्रैल को चंडीगढ़ में खेलना है। टीम इस मैच में भी जीत दर्ज करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?