PM XI vs IND: वार्म अप मैच में युवा खिलाड़ी चमके, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की - क्रिकट्रैकर हिंदी

PM XI vs IND: वार्म अप मैच में युवा खिलाड़ी चमके, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की

कैनबरा में खेले गए वार्म अप मुकाबले में टीम इंडिया ने प्राइम मिनिस्टर XI को 6 विकेट से हराया।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

कैनबरा में खेले गए वार्म अप मुकाबले में टीम इंडिया ने प्राइम मिनिस्टर XI को 6 विकेट से हराया। इस बेहतरीन मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें कि, बारिश की वजह से पहले दिन का खेल खेला नहीं जा सका था। दूसरे दिन के खेल में प्राइम मिनिस्टर XI पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से Sam Kontas ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की बेहतरीन पारी खेली। युवा खिलाड़ी के अलावा हेनो जैकब्स ने 61 रन बनाए, जबकि जैक क्लेटन 40 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। जैक निसबेट ने 11 रन की पारी खेली। इन चार खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

टीम इंडिया की ओर से युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने चार विकेट झटके, जबकि आकाश दीप ने दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों का योगदान दिया, जबकि केएल राहुल ने 27* रन बनाए। वो 27 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। यही नहीं शुभमन गिल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की शानदार पारी खेली।

नीतीश रेड्डी ने 42 रनों का योगदान दिया, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने भी 42* रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा ने 27 रनों की पारी खेली।

प्राइम मिनिस्टर XI की ओर से चार्ली एंडरसन ने दो विकेट झटके। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को जीतने के बाद अब वार्म अप मैच में भी टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड में हो रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?