सूर्यकुमार यादव-पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर ये क्या डाल दिया? - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव-पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर ये क्या डाल दिया?

सूर्यकुमार यादव-पृथ्वी शॉ इससे पहले भी एक फनी वीडियो बना चुके हैं।

Prithvi Shaw And Suryakumar Yadav (Image Credit-Instagram)
Prithvi Shaw And Suryakumar Yadav (Image Credit-Instagram)

टीम इंडिया के युवा और धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ इन दिनों इंग्लैंड में हैं जहां दोनों खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है जो फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

सूर्यकुमार यादव-पृथ्वी शॉ ने बनाया फनी वीडियो

दरअसल, ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के साथ चल रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़े हैं। श्रीलंका दौरे के खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ सीधे इंग्लैंड आ गए थे। जहां दोनों खिलाड़ी एक साथ समय बीता रहे हैं, इस दौरान दोनों ने ये वीडियो डाला है।

*एक फिल्मी सीन को लेकर सूर्यकुमार यादव-पृथ्वी शॉ ने बनाया है वीडियो।
*इंस्टाग्राम पर रील के जरिए दोनों ने किया है ये वीडियो साझा।
*सूर्यकुमार यादव-पृथ्वी शॉ फनी सीन पर कर रहे हैं अभिनय।

सूर्यकुमार यादव-पृथ्वी शॉ की इंस्टाग्राम रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI SHAW (@prithvishaw)

वीडियो देख गब्बर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

 (Image Credit-Instagram)
(Image Credit-Instagram)

पहले भी डाला था दोनों ने एक वीडियो

इससे पहले भी सूर्यकुमार और पृथ्वी ने एक वीडियो डाला था। इसमें दोनों खिलाड़ी ‘अंदाज अपना अपना’ फिल्म का एक कॉमेडी दृश्य कर रहे थे जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया था।

ये था वो वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI SHAW (@prithvishaw)

सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को क्या इंग्लैंड में मिलेगा मौका?

इंग्लैंड दौरे से पहले ही टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए थे जिनकी जगह यादव और शॉ को इंग्लैंड बुलाया गया था। इन खिलाड़ियों का श्रीलंका दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन रहा था। वहीं, शॉ लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में काफी रन बना रहे हैं जिसे देखते हुए दोनों को मौके मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ हुए 2 टेस्ट मैचों में कई बल्लेबाज अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

close whatsapp