पृथ्वी शाॅ ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड आक्रिती अग्रवाल के साथ सेलेब्रेट की गणेश चुतर्थी, देखें फोटोज

पृथ्वी शाॅ ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ सेलेब्रेट की गणेश चुतर्थी, देखें फोटोज

इन दिनों बुची बाबू टूर्नामेंट में अच्छी फाॅर्म में नजर आए हैं शाॅ

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)
Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शाॅ और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल, गणेश चुतर्थी को एक साथ सेलेब्रेट करती हुए नजर आए हैं। इसको लेकर हाल में ही आकृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसपर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

साथ ही बता दें कि पिछले महीने शाॅ ने इंडोनेशिया के नूसा पेनिडा आइलैंड के कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें आकृति ने लिखा था, ‘माय परफेक्ट व्यू’। इसके बाद शाॅ ने आकृति के इस कमेंट पर कमेंट करते हुए “Ayyyy you” लिखा। शाॅ के इस तरह के कमेंट को देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है।

देखें आकृति अग्रवाल द्वारा शेयर की गई फोटोज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7)


गौरतलब है कि आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन फाॅलोअर हैं। तो वहीं, यूट्यूब चैनल पर 90 हजार के करीब सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा ये दोनों लोग मुंबई में कई बार एक साथ स्पाॅट किए गए हैं, जिसके बाद दोनों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

अपने क्रिकेट को पटरी पर वापिस लाना चाहते हैं शाॅ

क्रिकेट की बात करें तो, शॉ इस साल की शुरुआत में घरेलू टीम मुंबई से महाराष्ट्र आ गए हैं। उन्होंने अपनी नई टीम के लिए अपने पहले ही मैच में शतक जड़ दिया। यह शतक चेन्नई में बुची बाबू ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच टर्निंग पिच पर खेले गए मैच में लगाया गया था। हालाँकि, पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिल रही थी, लेकिन शॉ ने अपना स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखाया और शतक जड़ा।

हालांकि, इससे पहले उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोई भी खरीददार नहीं मिला था। फैंस को उम्मीद थी कि किसी रिप्लेसमेंट के तौर पर शाॅ किसी टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अब घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन, उनकी नजर आईपीएल के जरिए टीम इंडिया में वापसी पर हैं।

close whatsapp