Prithvi Shaw का वजन हो गया है भारी, कैसे करेंगे टीम इंडिया में वापसी की तैयारी?
हाल ही में Prithvi Shaw ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो किया पोस्ट।
अद्यतन - मार्च 6, 2024 6:06 अपराह्न

जो नाम Prithvi Shaw ने अपने डेब्यू इंटरनेशनल टेस्ट मैच में बनाया था, उसे वो ज्यादा समय तक कायम नहीं रख पाए। ऐसे में अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी के लिए तरस गया है, ऐसे में कई बार ये खिलाड़ी अपनी खराब फिटनेस और मोटापे को लेकर भी Troll हुआ है और अब ऐसा ही एक नया वीडियो उनका सामने आया है।
रणजी ट्रॉफी में Prithvi Shaw हुए फ्लॉप, अब IPL से है उम्मीद
Prithvi Shaw चोट के कारण इस साल रणजी ट्रॉफी के सभी मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन जब उनकी मुंबई टीम में वापसी हुई तो वो प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस बीच मुंबई टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है और टीम का सामना अब विदर्भ से होगा 10 मार्च से। ऐसे में शॉ के पास अब टीम इंडिया में वापसी करने का एक और तरीका है, वो तरीका है IPL में दमदार प्रदर्शन करने का। वैसे शॉ इस साल भी आपको दिल्ली से खेलते हुए नजर आएंगे, साल 2023 के सीजन वो सुपर फ्लॉप रहे थे अपने बल्ले से।
कब सुधरेंगे बल्लेबाज Prithvi Shaw?
*हाल ही में Prithvi Shaw ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो किया पोस्ट।
*इस इंस्टा स्टोरी के वीडियो में वो बच्चों का स्कूटर चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
*वहीं वीडियो में फिर से दिख रहा है शॉ का काफी ज्यादा ही बढ़ा हुआ वजन।
*पहले भी फिटनेस को लेकर ये बल्लेबाज हो चुका है काफी ज्यादा ही ट्रोल।
Prithvi Shaw की इंस्टा स्टोरी वीडियो से ली गई तस्वीर

रणजी ट्रॉफी को लेकर खास सोशल मीडिया पोस्ट
टीम इंडिया से कैसा रहा है शॉ का करियर?
दूसरी ओर शॉ ने टीम इंडिया से आज तक 5 टेस्ट मैच, 6 वनडे मैच और 1 टी20 मैच खेला है। शॉ ने 5 टेस्ट मैचों में कुल 339 रन बनाए हैं और आखिरी बार टीम के लिए वो 2020 में टेस्ट खेलते हुए नजर आए थे। वहीं 6 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 189 रन निकले हैं और आखिरी वनडे उन्होंने 2021 में खेला था। तो शॉ ने करियर का एकमात्र टी20 मैच भी 2021 में लंका टीम के खिलाफ खेला था।