रणजी ट्रॉफी में वापसी का अता-पता नहीं है, बस इंस्टा स्टोरी पर पोज देने हैं Prithvi Shaw को - क्रिकट्रैकर हिंदी

रणजी ट्रॉफी में वापसी का अता-पता नहीं है, बस इंस्टा स्टोरी पर पोज देने हैं Prithvi Shaw को

चोट के कारण कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है Prithvi Shaw ने।

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

काफी समय हो चुका है Prithvi Shaw को टीम इंडिया से खेले, जब भी ये खिलाड़ी वापसी का प्रयास करता है तो कभी चोट इस बल्लेबाज को परेशान करती है तो कभी शॉ का बल्ला नहीं चलता है। साथ ही ये खिलाड़ी काफी समय से मैदान पर एक्टिव नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर आपको ये बल्लेबाज हर दिन कोई ना कोई अपडेट देता हुआ नजर आ ही जाता है।

Prithvi Shaw क्यों नहीं खेल रहे हैं रणजी ट्रॉफी?

साल 2023 में Prithvi Shaw काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड गए थे, इसी दौरान उनको घुटने में गंभीर चोट लगी थी। उसके कारण वो कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं, साथ ही उन्होंने मुंबई टीम से साल का पहला रणजी मैच भी नहीं खेला था बिहार के खिलाफ और अब वो अगला मैच जो आंध्र प्रदेश के खिलाफ होना है उससे भी बाहर हो गए हैं।

मैदान पर नहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं इन दिनों Prithvi Shaw

*चोट के कारण कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है Prithvi ने।
*लेकिन ये खिलााड़ी सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव रहता है।
*हाल ही में उन्होंने अपनी अलग-अलग तस्वीरें शेयर की है इंस्टा स्टोरी पर।
*इन दिनों NCA में ये बल्लेबाज रिहैब करने में लगा है, घुटने में लगी थी चोट।

Prithvi Shaw की तीन अलग-अलग इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw (Image Credit- Instagram)

4 महीने पहले आखिरी पोस्ट शेयर किया था इस बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

भारतीय टीम से कब खेला था अपना आखिरी मैच?

साल 2023 के शुरूआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज के लिए शॉ की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, लेकिन कप्तान हार्दिक ने उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया। वहीं इस बल्लेबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2020 में खेला था, जो आखिरी वनडे मैच उनका जुलाई 2021 में था और टी20 इंटरनेशनल का आज तक उन्होंने एक ही मैच खेला है वो भी लंका के खिलाफ जुलाई 2021 में था। दूसरी ओर इस साल के IPL के लिए उन्हें दिल्ली टीम ने फिर से रिटेन कर लिया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?