दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई एक राहत भरी खबर, पृथ्वी शॉ को मिली अस्पताल से छुट्टी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले तीन मुकाबले नहीं खेल पाए थे पृथ्वी शॉ।

Advertisement

Prithvi Shaw. (Photo Source: Instagram)

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो टाइफाइड से ठीक होने के बाद वापस अपने टीम होटल आ गए हैं। इस खबर की जानकारी फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक बेहद राहत भरी खबर है, क्योंकि शॉ इस टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं।

Advertisement
Advertisement

शॉ इस  आईपीएल के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और उनके पास पारी की शुरुआत से ही बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता है, खासकर पावरप्ले में। उन्होंने इस साल डेविड वॉर्नर के साथ पारी का आगाज करने के बाद से अपने खेल में काफी ज्यादा सुधार किया है, और यह जोड़ी लगातार अच्छी ओपनिंग पार्टनरशिप भी कर रही है।

इस बीच 15 मई को दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि, “दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जहां उनका इलाज टाइफाइड के लिए किया जा रहा था. शॉ होटल में वापस आ गए हैं, जहां वह दिल्ली के चिकित्सकों की निगरानी में हैं।”

यहां देखिए पृथ्वी शॉ के लिए दिल्ली कैपिटल्स का वो पोस्ट

दिल्ली कैपिटल्स शॉ की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर के लिए सही ओपनिंग पार्टनर खोजने के लिए अब तक संघर्ष करती हुई दिखी है क्योंकि श्रीकर भरत और मनदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका तो मिला है लेकिन वहां वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। शॉ की वापसी से निश्चित रूप से टीम को मजबूती मिलेगी क्योंकि उनके पास अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। बता दें कि आईपीएल 2022 में नौ मैचों में शॉ ने 28.78 की औसत और 159.87 के स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 

दिल्ली का अगला मुकबला अब मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के साथ है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 12 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और उनके लिए राहत की बात ये है कि उनका नेट रन रेट पॉजिटिव में है।

Advertisement