काउंटी क्रिकेट में लगातार फेल हो रहे हैं पृथ्वी शॉ, सोशल मीडिया पर कर रहे हैं पूरा टाइम पास
Northamptonshire से वनडे कप खेल रहे हैं शॉ इन दिनों।
अद्यतन - Aug 8, 2023 7:08 pm

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड जाते हैं, इस लिस्ट में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम जुड़ गया है। जहां शॉ Northamptonshire टीम से वनडे कप खेल रहे हैं इस समय, लेकिन वो अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और लगातार फेल हो रहे हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा समय सोशल मीडिया को दे रहा है और जगह-जगह घूम रहा है।
IPL में भी फ्लॉप साबित हुआ था ये युवा बल्लेबाज
दूसरी ओर इस साल यानी की IPL 2023 में भी पृथ्वी शॉ लगातार हर मैच में फ्लॉप हो रहे थे, साथ ही कुछ मैचों में उनको मौके भी नहीं दिए गए थे। जिसके बाद ये साफ हो गया था की शॉ पहले जैसा खेल नहीं दिखा पा रहे हैं, वहीं कुछ समय पहले उन्होंने कहा था की टीम इंडिया से क्यों बाहर किए गए उसका कारण आज तक नहीं पता चला।
इंग्लैंड में क्या टाइम पास करने गए हैं क्या पृथ्वी शॉ?
*Northamptonshire से वनडे कप खेल रहे हैं शॉ इन दिनों।
*लेकिन बल्लेबाज इस कप में नहीं कर पा रहा है कुछ खास कमाल।
*ऐसे में लगातार इंस्टा पर डाल रहे हैं शॉ अलग-अलग स्टोरी।
*अब तक खेले 2 मैचों में काफी जल्दी आउट हो गए थे शॉ।
अलग-अलग तरह की तस्वीरें लगा रहे हैं इंस्टा स्टोरी पर शॉ
![]()
पहले ही मैच में काफी अजीब तरह से आउट हो गए थे पृथ्वी शॉ
इंग्लैंड में काउंटी वनडे कप खेलने गए शॉ के लिए Northamptonshire से डेब्यू बेहद खराब रहा था, जहां वो एक शॉट मारने के चक्कर में Hit Wicket हो गए थे और जमीन पर जा गिरे थे। तो दूसरे मैच में भी ये बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया और फ्लॉप साबित हुआ। वहीं पुजारा इस वनडे कप में कमाल कर रहे हैं और हाल ही में इस Sussex से खेलते हुए पुजारा ने कमाल का शतक जड़ा था।
पृथ्वी शॉ के आउट होने वाले वीडियो पर डालते हैं एक नजर
HIT WICKET!!!! 🚀
Paul van Meekeren with a fierce bumper that wipes out Prithvi Shaw who kicks his stumps on the way down. What a delivery! Shaw goes for 34.
Northants 54/6.#GoGlos 💛🖤 pic.twitter.com/EMYD30j3vy
— Gloucestershire Cricket (@Gloscricket) August 4, 2023