PSL 2022: डैरेन सैमी नहीं रहे पेशावर जालमी के मुख्य कोच, इंग्लैंड के इस दिग्गज को दी गई जिम्मेदारी

डैरेन सैमी ने छोड़ा पाकिस्तान सुपर लीग फ्रेंचाइजी पेशावर जालमी का साथ, दिया PSL 2022 के शुरू होने के एक दिन पहले झटका।

Advertisement

Daren Sammy. (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी डैरेन सैमी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी संस्करण के लिए पेशावर जालमी के साथ नहीं होंगे। पीएसएल (PSL) 2022 कराची में 27 जनवरी से शुरू होने रहा है।

Advertisement
Advertisement

पेशावर जालमी टीम के सहायक कोच और इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर को PSL फ्रेंचाइजी के प्रबंधन द्वारा मुख्य कोच के पद पर पदोन्नत किया गया है। फोस्टर ने 26 जनवरी को पेशावर जालमी टीम में डैरेन सैमी की जगह ली है।

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, पेशावर जालमी फ्रेंचाइजी डैरेन सैमी के साथ मेंटर के रूप में उनकी भूमिका को बढ़ाने की संभावनाओं पर बातचीत कर रही है।

डैरेन सैमी हटे पेशावर जालमी की मुख्य कोच की पद से

खबरों की अनुसार, सैमी को कुछ समय की छुट्टी की जरूरत थी और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण उन्होंने अपना निर्णय पेशावर जालमी को देर से बताया, जिसके लिए उन्होंने फ्रेंचाइजी से माफी भी मांगी।

सैमी 2016 में PSL की स्थापना के बाद से पेशावर जालमी टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक रहे हैं। वह पाकिस्तानी लीग में सबसे अधिक पहचाने जाने वाले विदेशी चेहरों में से एक हैं। वह 2017 में शाहिद अफरीदी के इस्तीफे के बाद कप्तानी संभालने से पहले उप-कप्तान थे।

सैमी ने 2017 में पेशावर जालमी को PSL ट्रॉफी दिलाई और उनके नेतृत्व में टीम 2018 और 2019 में उप-विजेता रही। 2022 में वहाब रियाज द्वारा सैमी को प्रतिस्थापित किया गया और उन्होंने मुख्य कोच की भूमिका संभाली। लेकिन PSL 2022 से पहले निजी कारणों के चलते उन्होंने पद से हटने का फैसला लिया।

अगर बात करे जेम्स फोस्टर की तो वह टी-20 लीग में एक जाना-पहचाना नाम है उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), बिग बैश लीग (BBL), बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में काम कर चुके है। वह नीदरलैंड क्रिकेट टीम के सलाहकार रह चुके हैं।

पेशावर जालमी 28 जनवरी को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ अपने PSL 2022 का अभियान की शुरुआत करेगी। यह फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड के बाद पाकिस्तान लीग की दूसरी सबसे सफल फ्रेंचाइजी है, जिसने अपने 70 मैचों में से अब तक 38 जीते हैं।

Advertisement