PSL 2023: गद्दाफी स्टेडियम के बाहर पुलिस ने पत्रकारों से की बदतमीजी, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
अभी तक पाकिस्तान सुपर लीग में कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं।
अद्यतन - फरवरी 28, 2023 12:46 अपराह्न

वरिष्ठ पत्रकार इमरान रियाज और उनके साथ कुछ लोगों की गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, पाकिस्तान के बाहर पुलिस के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बता दें, पिछले साल केन्या में पत्रकार अरशद शरीफ को लोकल पुलिस द्वारा जान से मार दिया गया था।
उन्होंने वहां पर उनकी कार पर ओपन फायर का आदेश दे दिया था जिसके बाद नैरोबी ने कहा था कि यह मौत गलती से हुई और इसका हमें काफी अफसोस है। हालांकि पाकिस्तानी सरकार की ओर से इस पर कोई भी सख्त कदम नहीं उठाए गए।
वरिष्ठ पत्रकार इमरान रियाज ने कुछ लोगों के साथ गद्दाफी स्टेडियम के बाहर इस चीज को लेकर सवाल उठाया और पाकिस्तानी सरकार से यह अपील की है कि जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही की जाए। वो लोग मास्क लगाकर स्टेडियम में जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर इसलिए रोक दिया क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नियम के अनुसार वो मास्क लगाकर स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
इस समय पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा है। मुकाबले के दौरान ही पत्रकारों ने शरीफ को लेकर अपनी आवाज उठाई।
ये रही पुलिस और पत्रकारों के बीच की लड़ाई की वीडियो:
Imran riaz khan clash with police outside gaddafi stadium…#imranriazkhan #PSL8 #psl2023 #punjabpolice pic.twitter.com/kRLl4Mzh8e
— DugOUT360 (@dugout360) February 26, 2023
बता दें, अभी तक पाकिस्तान सुपर लीग में कई शानदार मुकाबले खेले जा चुके हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ऊपर पिछले कुछ समय से काफी सवाल उठाए जा रहे हैं क्योंकि अभी कुछ ही समय पहले स्टेडियम से लाइट की चोरी होने की भी खबर सामने आई है। तमाम लोग इस हादसे के बाद PCB की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
यही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पंजाब सरकार के बीच पिछले काफी समय से लाइट मार्गों को लेकर बातचीत हो रही थी जो पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मामले को पूरी तरह से खत्म किया।