PSL 2024: कंगाली में आटा गीला! क्वेटा ग्लैडिएटर्स की हार के बाद खिलाड़ियों पर भी ठुका जर्माना, पढ़ें बड़ी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PSL 2024: कंगाली में आटा गीला! क्वेटा ग्लैडिएटर्स की हार के बाद खिलाड़ियों पर भी ठुका जर्माना, पढ़ें बड़ी खबर 

क्वेटा ग्लैडिएटर्स को मैच में 39 रनों से हार मिली है।

Quetta Gladiators (Image Credit- Twitter X)
Quetta Gladiators (Image Credit- Twitter X)

जारी पाकिस्तान सुपर लीग में कल 15 मार्च को पहला एलिमिनेटर मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच नेशनल स्टेडियम, कराची खेला गया। बता दें कि मैच में यूनाइटेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 रनों से जीत हासिल कर, दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

दूसरी ओर, मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की हार के बाद उनके खिलाड़ी अबरार अहमद और सऊद शकील पर जुर्माना लगा है। बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों पर पीएसएल के नियमों का उल्लघंन करने पर मैच फीस का 5 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।

बता दें कि दोनों ही क्रिकेटर ने मैच रेफरी मोहम्मद जावेद द्वारा लगाए आरोपों को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद किसी तरह की आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं हैं। साथ ही अबरार और शकील पर यह चार्ज मैदानी अंपायर्स अहसान रजा और क्रिस गैफनी ने लगाए।

अबरार मैच में पीएसएल के कोड ऑफ कंडक्ट के रूल 2.4 का उल्लघंन करते हुए पाए गए थे, जिसमें अंपायर के दिए दिशा निर्देशों की अनदेखी शामिल है। बता दें कि यह घटना इस्लामाबाद की पारी के 19वें ओवर में देखने को मिली, जब अंपायर द्वारा मना करने के बाद भी अबरार ने गेंद को मैदान पर घुमाया था।

दूसरी ओर, सऊद शकील पीएसएल के कोड ऑफ कंडक्ट के रूल 2.5 का उल्लघंन करते हुए दोशी पाए गए, जिसमें ऐसी भाषा, एक्शन या इशारों का उपयोग करना जो किसी मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसे अपमानित करती हों या आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सकती हों। शकील का यह एक्शन इस्लामाबाद की पारी के 12वें ओवर में देखने को मिला, जब उन्होंने इस ओवर में सलमान अली आगा के आउट होने के बाद एक उकसाने वाले सेलेब्रेशन किया था।

इस्लामाबाद ने क्वेटा को 39 रनों से हराया

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। तो वहीं जब क्वेटा इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह सिर्फ 135 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इमाद वसीम को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

close whatsapp