PSL 2024: Match-6, KAR vs PES Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का 6वां मुकाबला कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - फरवरी 20, 2024 4:04 अपराह्न

प्रीव्यू (Preview):
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 का 6वां मुकाबला कराची किंग्स ((KAR) और पेशावर जाल्मी (PES) के बीच खेला जाएगा। पेशावर जाल्मी को पिछले मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 16 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। पेशावर जाल्मी लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई थी।
कराची किंग्स को पिछले मुकाबले में मुल्तान सुल्तान के खिलाफ 55 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। मुल्तान सुल्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे। कराची किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना पाई थी।
मैच जानकारी (Match Details):
| Match | Details |
| Match | Karachi Kings vs Peshawar Zalmi, Match-6 |
| Venue | Gaddafi Stadium, Lahore |
| Date and Time | 21 February, Wednesday, 8:00 PM IST |
| Live Broadcast and Streaming Details | FanCode App & Website |
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। पिछले मैच के रिकॉर्ड्स के हिसाब से देखें तो यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलने वाली है। लेकिन पिच पर अच्छी गति और स्विंग देखने को मिलेगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):
| खेले गए कुल मैच | 19 |
| कराची किंग्स ने जीते | 5 |
| पेशावर जाल्मी ने जीते | 14 |
| नो रिजल्ट | 00 |
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):
कराची किंग्स (KAR):
शान मसूद (कप्तान), जेम्स विंस, सैद बैग (विकेटकीपर), शोएब मलिक, मोहम्मद नवाज, कायरन पोलार्ड, डैनियल सैम्स, हसन अली, मीर हमजा, तबरेज शम्सी, मोहम्मद आमिर खान
पेशावर जाल्मी (PES):
सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), टॉम कोहलर कैडमोर, रोवमैन पॉवेल, डेन मूसली, आसिफ अली, आमिर जमाल, ल्यूक वुड, मोहम्मद जीशन, सलमान इरशाद
संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):
बाबर आजम ने पिछले मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 42 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली थी। बाबर आजम कराची किंग्स के खिलाफ भी फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):
सलमान इरशाद ने पिछले मैच में पेशावर जाल्मी के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए थे। सलमान इरशाद कराची किंग्स के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।
कौन जीतेगा मैच (Today’s Match Prediction):
सिनैरियो (Scenario 1)
पेशावर जाल्मी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर- 190-210
पेशावर जाल्मी ने जीत दर्ज की
सिनैरियो (Scenario 2)
कराची किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 45-55
पहली पारी का स्कोर– 190-210
कराची किंग्स ने जीत दर्ज की