PSL 2024: Match-2, PES vs QUE Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
PSL 2024 का दूसरा मुकाबला पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच 18 फरवरी को खेला जाएगा।
अद्यतन - Feb 18, 2024 11:04 am

प्रीव्यू (Preview):
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 में 18 फरवरी का पहला मुकाबला पेशावर जाल्मी (PES) और क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QUE) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जीत के साथ इस सीजन की शानदार शुरूआत करना चाहेगी। पेशावर जाल्मी ने पिछले सीजन 10 मैचों में से 5 मैचों में जीत दर्ज की थी। वहीं क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 10 मैचों में से 3 मैचों में जीत दर्ज की थी, और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे स्थान पर जगह बनाई थी।
मैच जानकारी (Match Details):
| Match | Details |
| Match | Peshawar Zalmi vs Quetta Gladiators, Match-2 |
| Venue | Gaddafi Stadium, Lahore |
| Date and Time | 18 February, Sunday,2:30 PM IST |
| Live Broadcast and Streaming Details | FanCode App & Website |
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। पिछले मैच के रिकॉर्ड्स के हिसाब से देखें तो यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलने वाली है। लेकिन पिच पर अच्छी गति और स्विंग देखने को मिलेगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):
| Matches Played | 21 |
| Peshawar Zalmi Won | 12 |
| Quetta Gladiators Won | 9 |
| No Result | 00 |
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):
पेशावर जाल्मी (PES):
मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), टॉम कोहलर कैडमोर, हसीबुल्लाह खान, रोवमेन पॉवेल, असिफ अली, आमेर जमाल, शमर जोसेफ, खुर्रम शहजाद, ल्युक वुड
क्वेटा ग्लैडिएटर्स (QUE):
राइली रूसो (कप्तान), जेसन रॉय, बिसमिल्लाह खान, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), ओमेर युसूफ, सउद शकील, शेरफेन रदरफोर्ड, अकील होसेन, मोहम्मद आमिर, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन
संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match)
बाबर आजम ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 के 6 मैचों में 50.20 के औसत और 114.61 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। जिसमें दो शानदार अर्धशतक शामिल है। बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते हुए शानदार खेल दिखाना चाहेंगे।
संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match)
अबरार अहमद ने इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में टेस्ट डेब्यू किया था, और रातों रात वह शानदार प्रदर्शन के चलते चर्चा में आ गए थे। पाकिस्तान के लिए पहले मैच में अबरार अहमद ने 7 विकेट लिए थे। हालांकि टी20 क्रिकेट टेस्ट से अलग है। लेकिन अबरार अहमद इसमें भी अपना शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे। अबरार अहमद क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
कौन सी टीम जीतेगी आज का मैच (Today’s Match Prediction)

सिनैरियो 1 (Scenario 1)
पेशावर जाल्मी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 55-65
पहली पारी का स्कोर- 200-210
पेशावर जाल्मी ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2 (Scenario 1)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर– 50-60
पहली पारी का स्कोर- 200-210
क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने जीत दर्ज की
यहां पढ़िए : PES vs QUE Dream 11 Prediction,