IPL 2024: Punjab Kings Full Squad: Auction में हर्षल पटेल और क्रिस वोक्स जैसे प्लेयर्स को खरीदकर गब्बर की टीम हुई और भी मजबूत

पंजाब किंग्स की कप्तानी आगामी संस्करण में शिखर धवन करते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

Punjab Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

आज यानी 19 दिसंबर को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस ऑक्शन में सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगाई।

Advertisement
Advertisement

यही नहीं इस ऑक्शन में मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में शामिल किया। स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने खरीदा।

फिलहाल बात पंजाब किंग्स की जाए तो उन्होंने इस ऑक्शन में दो जबरदस्त खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। पंजाब किंग्स ने भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा। बता दें, हर्षल पटेल के लिए कई फ्रेंचाइजियों के बीच बोली की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने इसमें जीत हासिल की।

हर्षल पटेल के अलावा पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने क्रिस वोक्स को 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा। क्रिस वोक्स इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर में से एक है और उन्होंने कई मुकाबलों में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

IPL 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है Punjab Kings

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन आगामी संस्करण को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। पंजाब किंग्स आगामी संस्करण के लिए पूरी तरह से तैयार है। वो पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।

बता दें, पंजाब किंग्स की कप्तानी आगामी संस्करण में शिखर धवन करते हुए नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग में शिखर धवन का भी रिकॉर्ड काफी अच्छा है।

यह रही पंजाब किंग्स की IPL 2024 की फुल स्क्वॉड: Punjab Kings Full Squad:

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, सैम करन, हरप्रीत बरार, राहुल चहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कवेरप्पा

IPL ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने इन प्लेयर्स को खरीदा: हर्षल पटेल (11.75 करोड़), क्रिस वोक्स (4.20 करोड़), आशुतोष शर्मा (20 लाख), विश्वनाथ सिंह (20 लाख), शशांक सिंह (20 लाख), तनय त्यागराजन (20 लाख), प्रिंस चौधरी (20 लाख), राइली रूसो (8 करोड़)

Advertisement