IPL 2022 के सीजन में पंजाब किंग्स के पूरे शेड्यूल और टाइमिंग पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 के सीजन में पंजाब किंग्स के पूरे शेड्यूल और टाइमिंग पर डालिए एक नजर

पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 में अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 27 मार्च को खेलेगी।

Mayank Agarwal
Mayank Agarwal. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में नए कप्तानों के साथ कई टीमें मैदान में उतरेंगी, जिसमें से एक नाम पंजाब किंग्स (PBKS) का भी है। इस सीजन में PBKS ने अपनी टीम के पूर्व कप्तान केएल राहुल को रिलीज किया उसके बाद टीम ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को अपने नए कप्तान के रूप में चुना था।

पंजाब किंग्स ने अभी तक कई सीजन में औसत दर्जे का प्रदर्शन किया है लेकिन इस सीजन में वह एक नए कप्तान के साथ बेहतर उम्मीद के साथ खेलेगी। PBKS ने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है। हालांकि टीम ने वर्ष 2014 में शानदार प्रदर्शन किया था और उस दौरान टीम टीम को फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था।

फरवरी 2022 में हुई मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने अच्छी खरीदारी की और अपने लिए एक मजबूत कोर तैयार कर लिया है। नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने दांये हाथ के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिटेन किया था। उसके बाद नीलामी के दौरान अपनी रणनीतियों के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के रूप में बांए हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन और साउथ अफ्रीका के शानदार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को अपने खेमें में शामिल किया है।

आईपीएल 2022 के लिए पंजाब ने तैयार की मजबूत टीम

पंजाब किंग्स ने दो दिवसीय मेगा नीलामी में शानदार खिलाड़ियों के लिए खासी रकम खर्च की है। फ्रेंचाइजी ने अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपए की भारी रकम में अपने खेमें में शामिल किया है। शिखर धवन ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था लेकिन इसके बावजूद दिल्ली ने उन्हें रिलीज किया। धवन के अलावा फ्रेंचाइजी ने लियम लिविंगस्टोन (INR 11.50 करोड़) और जॉनी बेयरस्टो (INR 6.75 करोड़) को खरीदा जो टीम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी लाते हैं।

इसके अलावा अगर गेंदबाजी क्रम की बात करें तो टीम में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैं जो टीम के गेंदबाजी अटैक को मजबूत बनाते हैं। वहीं युवा गेंदबाजों के रूप में राहुल चाहर और प्रभसिमरन सिंह को फ्रेंचाइजी ने चुना था जिनके पास कौशल की कमी नहीं है।

पंजाब की टीम अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 27 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा 10 टीमों के साथ शुरू होने वाले इस सीजन में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

यहां पर क्लिक करके पंजाब किंग्स के आगामी सीजन की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कीजिए

यहां पर देखिए पंजाब किंग्स का IPL 2022 सीजन में पूरा शेड्यूल:

मैच नंबर दिन तारीख मैच समय (IST) स्थान
3 रविवार मार्च 27, 2022 PBKS vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल स्टेडियम
8 शुक्रवार अप्रैल 1, 2022 KKR vs PBKS 7:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
11 रविवार अप्रैल 3, 2022 CSK vs PBKS 7:30 PM ब्रेब्रोन – सीसीआई
16 शुक्रवार अप्रैल 8, 2022 PBKS vs GT 7:30 PM ब्रेब्रोन – सीसीआई
23 बुधवार अप्रैल 13, 2022 MI vs PBKS 7:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
28 रविवार अप्रैल 17, 2022 PBKS vs SRH 3:30 PM ब्रेब्रोन – सीसीआई
32 बुधवार अप्रैल 20, 2022 DC vs PBKS 7:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
38 सोमवार अप्रैल 25, 2022 PBKS vs CSK 7:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
42 शुक्रवार अप्रैल 29, 2022 PBKS vs LSG 7:30 PM एमसीए स्टेडियम, पुणे
48 मंगलवार मई 3, 2022 GT vs PBKS 7:30 PM डीवाई पाटिल स्टेडियम
52 शनिवार मई 7, 2022 PBKS vs RR 3:30 PM वानखेड़े स्टेडियम
60 शुक्रवार मई 13, 2022 RCB vs PBKS 7:30 PM ब्रेब्रोन – सीसीआई
64 सोमवार मई 16, 2022 PBKS vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल स्टेडियम
70 रविवार मई 22, 2022 SRH vs PBKS 7:30 PM वानखेड़े स्टेडियम

 

close whatsapp