ये कैसे हुआ! रातों रात चहल नंबर एक बल्लेबाज और बटलर नंबर एक गेंदबाज बन गए - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये कैसे हुआ! रातों रात चहल नंबर एक बल्लेबाज और बटलर नंबर एक गेंदबाज बन गए

आईपीएल 2022 में अब तक राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदर फॉर्म में नजर आई है।

Jos Buttler and Yuzvendra Chahal (Photo Source: Instagram)
Jos Buttler and Yuzvendra Chahal (Photo Source: Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स इस वक्त शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। उन्होंने आईपीएल 2022 सीजन में अपने चार मैचों में से तीन मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। आरआर के अब तक के शानदार प्रदर्शन के पीछे का एक मुख्य कारण सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का बेहतरीन प्रदर्शन है।

जहां बटलर वर्तमान में 218 रनों के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले की सूचि में टॉप हैं, वहीं चहल इस सीजन अब तक 11 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची नंबर वन पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। लखनऊ के खिलाफ हुए मुकाबले में चहल ने अपने चार ओवर की स्पेल में 41 रन देकर चार विकेट झटके और विकेट लेने के मामले में कुलदीप यादव को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर पहुंच गए।

हालांकि मैच के बाद बटलर और चहल एक दूसरे के साथ अपनी ऑरेंज और पर्पल कैप का आदान-प्रदान करते हुए नजर आए। दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बटलर और चहल का एक वीडियो साझा की जिसमें वो चहल ऑरेंज कैप तो बटलर पर्पल कैप पहनते हुए नजर आए। ये वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

यहां देखिए चहल और बटलर का वो वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

ऑरेंज कैप लिस्ट की बात करें तो अब इस सूची में टॉप-5 में जॉस बटलर की टीम के ही शिमरोन हेटमायर की भी एंट्री हुई है। IPL 2022 में शानदार फॉर्म में चल हेटमायर निचले क्रम में खूब रन बना रहें हैं। यहां तक कि इस सूची में अभी तक वे इकलौते नीचले क्रम के बल्लेबाज है। लखनऊ के खिलाफ मैच में उन्होंने 59 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

वहीं लखनऊ और राजस्थान के मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में बोर्ड पर 165 रन लगाने में कामयाब हो पाई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और इस मैच में फिनिशर की भूमिका निभा रहे मार्कस स्टोइनिस लखनऊ को जीत के बेहद करीब ले गए लेकिन अंत में उन्हें तीन रन से हार का सामना करना पड़ा।

close whatsapp