भारत-ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर, इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जीतने का फेवरेट्स बता रहे हैं सुनील गावस्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत-ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर, इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जीतने का फेवरेट्स बता रहे हैं सुनील गावस्कर

2019 वर्ल्ड कप इंग्लैंड ने किया था अपने नाम।

Sunil Gavaskar. (Image Source: Midwicket)
Sunil Gavaskar. (Image Source: Midwicket)

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस वक्त बड़ी उत्सुकता के साथ बहुप्रतीक्षित वनडे वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे हैं, जो 5 अक्टूबर को शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में गत चैंपियन इंग्लैंड 2019 और उस सीजन के उपविजेता न्यूजीलैंड के साथ आमने-सामने होंगे। इस बीच, मेजबान देश भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

इसी बीच पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। अपनी सटीक टिपण्णी के लिए पहचाने जाने वाले सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड को इस वर्ल्ड कप के लिए फेवरेट्स बताया है। गावस्कर के अनुसार, इंग्लैंड के पास एक ऐसी टीम है जो कागज पर मजबूत दिखती है, उनके पास वर्ल्ड कप जीतने के लिए अच्छी टीम है। वहीं ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की संन्यास से वापसी की वजह से इंग्लैंड की टीम और मजबूत हो गई है।

सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड को बताया एक मजबूत टीम

स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से सुनील गावस्कर ने कहा कि, “मौजूदा चैंपियन, इंग्लैंड, जिस तरह की प्रतिभा उनके पास है, शीर्ष क्रम में, बल्लेबाजी क्रम में, उनके पास दो या तीन वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर हैं जो बल्ले और गेंद दोनों से खेल को बदल सकते हैं। उनके पास एक बहुत अच्छी गेंदबाजी लाइन-अप, एक अनुभवी गेंदबाजी लाइन-अप भी है, इसलिए इस समय निश्चित रूप से मेरी किताब में वो खिताब जितने के फेवरेट्स हैं।

वहीं इसके विपरीत, भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने भारत की सपोर्ट में अपना बयान दिया है। पठान के अनुसार, मेजबान टीम विजयी अभियान के लिए एक मजबूत कॉम्बिनेशन बना रही है और उन्हें आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए पसंदीदा में से एक माना जा रहा है। एशिया कप 2023 में भारत की हालिया जीत और वर्ल्ड कप से ठीक पहले घरेलू धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी शानदार सीरीज जीत से उनका कॉन्फिडेंस जरूर बढ़ा होगा।

पठान ने कहा कि, “मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि भारत कैसा प्रदर्शन करता है और मुझे सच में लगता है कि वे फेवरेट्स में से एक हैं, निश्चित रूप से क्योंकि पिछली कुछ सीरीज, जैसे एशिया कप, और जिस तरह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में भी खेला। मैं मुझे लगता है कि वे डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शायद आर्चर को वर्ल्ड कप 2023 में खेलते हुए नहीं देखना चाहते हैं नासिर हुसैन!

close whatsapp