क्विंटन डी कॉक ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जड़ा बैक टू बैक अर्धशतक, इंग्लैंड के गेंदबाजों की लगाई जमकर क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्विंटन डी कॉक ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जड़ा बैक टू बैक अर्धशतक, इंग्लैंड के गेंदबाजों की लगाई जमकर क्लास

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Quinton De Kock (Pic Source-X)
Quinton De Kock (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खेले गए मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। डी कॉक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया।

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी गलत साबित हुआ है और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपना अर्धशतक मात्र 22 गेंदों में पूरा किया।

उनकी की इस पारी की तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की। यही नहीं अपने पिछले मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने अमेरिका के खिलाफ भी मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेली थी। बता दें, क्विंटन डी कॉक ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 65 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया।

इंग्लैंड ने जीता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस और गेंदबाजी चुनी

जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो लगभग इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। जहां एक तरफ अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को हराया था वहीं इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी थी। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी बल्लेबाज इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है।

अगर दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतना है तो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना होगा। फिलहाल अच्छी शुरुआत होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका इस समय काफी मुश्किल स्थिति में है। दक्षिण अफ्रीका के पास ऐसे कई गेंदबाज हैं, जो आक्रामक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?