IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में Boomball ने पूरा शो चुरा लिया: जसप्रीत बुमराह की रविचंद्रन अश्विन ने की जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में Boomball ने पूरा शो चुरा लिया: जसप्रीत बुमराह की रविचंद्रन अश्विन ने की जमकर प्रशंसा

जसप्रीत बुमराह भारत के पहले तेज गेंदबाज बने जिन्होंने आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया।

Jasprit Bumrah. (Photo Source: BCCI)
Jasprit Bumrah. (Photo Source: BCCI)

भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। यही नहीं जसप्रीत बुमराह ने सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। उन्होंने दो मैच में 15 विकेट अपने नाम किए हैं।

जसप्रीत बुमराह भारत के पहले तेज गेंदबाज बने जिन्होंने आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने ही टीम के साथी रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। यही नहीं जसप्रीत बुमराह इस समय तीनों ही प्रारूपों में टॉप पर हैं। विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने 91 रन देकर 9 विकेट झटके थे। वो दूसरे टेस्ट के प्लेयर ऑफ द मैच थे। इसी के साथ रविचंद्रन अश्विन ने जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है और इसे ‘Boomball’ कहा है।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘पूरा शो Boomball ने चुरा लिया था। जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की। यही नहीं वो इस सीरीज के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मैं उनकी गेंदबाजी का बहुत बड़ा फैन हूं और यह उपलब्धि हिमालय को छूने जैसी है।’

तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को नहीं दिया जाएगा आराम

बता दें, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। दरअसल हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैच की टेस्ट सीरीज के बचे हुए तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। विराट कोहली बचे हुए तीन टेस्ट के लिए भी अनुपलब्ध रहेंगे जबकि श्रेयस अय्यर को उनके खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया है।

अब देखना यह है कि कौनसी टीम तीसरे टेस्ट को अपने नाम करती है? अभी तक दो टेस्ट में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं और यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। जसप्रीत बुमराह आगामी मुकाबलों में भी अपनी टीम के लिए शानदार गेंदबाजी करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?