वीडियो: आर अश्विन पर भी चढ़ा पुष्पा फीवर, स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए किया ‘श्रीवल्ली’ डांस
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं है आश्विन।
अद्यतन - Jan 29, 2022 4:22 pm

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा-द फायर’ का नशा हर तरफ छाया हुआ है। कोई डायलॉग्स का दिवाना हुआ जा रहा है, तो कोई गानों पर झूम रहा है। यह हाल सिर्फ फैंस का ही नही है, बल्कि सेलिब्रिटीज भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं। कई स्टार्स ने फिल्म के सॉन्ग्स पर मजेदार रील्स बनाए हैं। कई क्रिकेटर्स भी उस फिल्म के गाने पर मजेदार रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नजर आए हैं।
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रवि आश्विन ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें वह अल्लू अर्जुन के गाने ‘श्रीवल्ली’ पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आर अश्विन को अल्लू अर्जुन की नकल करते देखा जा सकता है। हाथ में क्रिकेट बैट लिए वह स्ट्रेट ड्राइव लगते हुए श्रीवल्ली गाने का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो साझा करते हुए आश्विन ने कैप्शन में लिखा कि, “ट्रेंड के साथ जाना इसे देखने का एक तरीका है, मैं तो सिर्फ @alluarjunonline सुपर फन इवनिंग @srinivas._rajhamany से प्यार कर रहा हूं।”
यहां देखिए आर आश्विन का वह वीडियो
न केवल आर अश्विन बल्कि टीम इंडिया के बाकी के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी इस फिल्म के श्रीवल्ली के गाने पर डांस करते हुए नजर आ चुके हैं। और सभी क्रिकेटरों ने इस गाने पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। हाल ही में शाकिब-अल-हसन और ड्वेन ब्रावो को बीपीएल मैच के दौरान श्रीवल्ली गाने पर सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया था।
आर अश्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले आगामी एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। इससे पहले अश्विन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेलते हुए नजर आए थे। वहां वो टेस्ट और एकदिवसीय दोनों सीरीज में टीम का हिस्सा थे।