आर अश्विन भी हुए Reels बनाने की आदत का शिकार, GYM टाइम को भी नहीं छोड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

आर अश्विन भी हुए Reels बनाने की आदत का शिकार, GYM टाइम को भी नहीं छोड़ा

फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन।

Ashwin (Image Credit- Instagram)
Ashwin (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, जिसमें से एक नाम स्पिन गेंदबाज आर अश्विन का भी है। जो टीम इंडिया के लिए कई सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन अब वो टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं। वहीं उसके बाद भी इस खिलाड़ी को किसी तरह की कोई टेंशन नहीं है और इसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।

अहम मैचों में आर अश्विन को नहीं मिलता मौका

जी हां, कई बार ऐसा देखने को मिला है कि प्रमुख टूर्नामेंट या प्रमुख मुकाबलों में आर अश्विन को खेलने का मौका नहीं मिला है, ऐसा इस खिलाड़ी के साथ WTC फाइनल से लेकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में देखने को मिला है। इस साल हुए वनडे वर्ल्ड कप में तो अश्विन ने सिर्फ 1 ही मैच खेला था और उसके बाद वो साथी खिलाड़ियों को पानी ही पिलाते रह थे और फैन्स ये सब देख काफी गुस्सा भी हुए थे।

आर अश्विन को किसे देख लगी Reels बनाने की आदत?

*फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन।
*इस बीच स्पिनर ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ रील वीडियो की है शेयर।
*रील वीडियो में GYM में वर्कआउट करते हुए डांस कर रहे हैं अश्विन।
*स्पिनर का ऐसा अवतार काफी ज्यादा ही कम देखने को मिलता है।

एक नजर डालते हैं आर अश्विन की नई रील वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

अब टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटा है ये खिलाड़ी

दूसरी ओर कल से टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका का दौरा शुरू हो रहा है, जहां पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर वनडे सीरीज का आयोजन होगा। आखिरी में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, सिर्फ इसी टेस्ट सीरीज का आर अश्विन हिस्सा हैं और उसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। हाल ही में उन्होंने वर्कआउट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे थे।

GYM से जुड़ा पोस्ट थोड़े दिनों पहले भी किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?