रचिन रविंद्र और अमेलिया केर ने New Zealand Cricket Awards 2024 में टॉप अवार्ड जीते - क्रिकट्रैकर हिंदी

रचिन रविंद्र और अमेलिया केर ने New Zealand Cricket Awards 2024 में टॉप अवार्ड जीते

क्रिकेट में उत्कृष्ट सेवा के लिए बर्ट सटक्लिफ मेडल प्रशासक ट्रुडी एंडरसन को दिया गया।

Sir Richard Hadlee and Rachin Award. (Image Source: NZC X)
Sir Richard Hadlee and Rachin Award. (Image Source: NZC X)

New Zealand Cricket Awards 2024: रचिन रविंद्र और अमेलिया केर को 13 मार्च को क्राइस्टचर्च में आयोजित ANZ न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड सेरेमनी में टॉप अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है। 24 वर्षीय रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड्स 2024 में सर रिचर्ड हैडली मेडल पाने वाले देश के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, जो न्यूजीलैंड में मेंस क्रिकेट का सर्वोच्च पुरस्कार है।

वहीं कीवी महिला स्टार अमेलिया केर ने महिला क्रिकेट में सर्वोच्च पुरस्कार डेबी हॉकले मेडल लगातार दूसरे साल जीता। केर ने न केवल डेबी हॉकले मेडल जीता, बल्कि उन्हें साल 2023 की ODI और T20I की प्लेयर ऑफ द ईयर के साथ-साथ सुपर स्मैश महिला खिलाड़ी भी चुना गया।

New Zealand Cricket Awards 2024 में रहा इन इन सितारों का दबदबा

वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक ODI रन (67 की औसत से 541 रन), संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाली और दूसरी सबसे ज्यादा T20I रन (118 की स्ट्राइक रेट से 252 रन) बनाने वाली महिला प्लेयर थी। इस बेच, केन विलियमसन को न्यूजीलैंड का टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया और उन्होंने रेडपाथ कप जीता।

केन विलियमसन ने वोटिंग के दौरान छह टेस्ट मैचों में 56 की औसत से चार शतकों के साथ 619 रन बनाए। वहीं, डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर क्रमशः ODI प्लेयर ऑफ द ईयर और T20I प्लेयर ऑफ द ईयर थे। जबकि क्रिकेट में उत्कृष्ट सेवा के लिए बर्ट सटक्लिफ मेडल प्रशासक ट्रुडी एंडरसन को दिया गया। उन्होंने 21 वर्षों तक कैंटरबरी क्रिकेट का संचालन किया, 2015 वनडे वर्ल्ड कप, 2022 महिला वर्ल्ड कप और 2010 और 2018 मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई।

यहां देखिए 2024 न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड विजेताओं की लिस्ट:

सर रिचर्ड हैडली मेडल – रचिन रविंद्र

डेबी हॉकले मेडल – अमेलिया केर

क्रिकेट में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बर्ट सटक्लिफ मेडल – ट्रुडी एंडरसन

टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर – केन विलियमसन

मेंस ODI प्लेयर ऑफ द ईयर – डेरिल मिचेल

महिला ODI प्लेयर ऑफ द ईयर – अमेलिया केर

मेंस T20I प्लेयर ऑफ द ईयर – मिचेल सेंटनर

महिला T20I प्लेयर ऑफ द ईयर – अमेलिया केर

मेंस डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ द ईयर – नाथन स्मिथ

महिला डोमेस्टकी प्लेयर ऑफ द ईयर – एम्मा ब्लैक

सुपर स्मैश मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर – डैनरू फर्न्स

सुपर स्मैश महिला प्लेयर ऑफ द ईयर – अमेलिया केर

मेंस फर्स्ट-क्लास बल्लेबाजी के लिए रेडपाथ कप – केन विलियमसन

महिला घरेलू बल्लेबाजी के लिए रूथ मार्टिन कप – सुजी बेट्स

मेंस फर्स्ट-क्लास गेंदबाजी के लिए विंसर कप – मैट हेनरी

महिला घरेलू गेंदबाजी के लिए फिल ब्लैकलर कप – एम्मा ब्लैक

न्यूजीलैंड अंपायर ऑफ द ईयर – क्रिस ब्राउन

close whatsapp