रचिन रवींद्र

IPL 2024 Auction: 24 साल के इस वंडर बॉय को CSK ने मात्र 1.8 करोड़ में खरीदा, WC 23 में लगाई थी आग!

IPL 2024 ऑक्शन के लिए रचिन रवींद्र ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रूपये रखा था।

Chennai Super Kings (Photo Source: BCCI/IPL)
Chennai Super Kings (Photo Source: BCCI/IPL)

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रचिन रविंद्र को लेकर आईपीएल ऑक्शन से पहले काफी चर्चाएं हो रही थी। सभी का मानना था कि, इस आगामी ऑक्शन में रवींद्र को करोड़ों में बिकेंगे और ऐसा ही कुछ हुआ भी। रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑक्शन में 1.8 करोड़ में खरीदा।

रचिन रवींद्र की बात करें तो उन्होंने इस ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था, लेकिन ऑक्शन टेबल पर चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स के बीच जंग देखने को मिली लेकिन अंत में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने इस युवा प्लेयर को अपने टीम में शामिल किया।

न्यूजीलैंड के लेफ्ट हैंड बैटिंग ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने वनडे वर्ल्ड कप में प्रभावित किया। उन्होंने 3 शतक के दम पर 578 रन बनाए। 24 साल के रचिन ने भारत में 64.22 की औसत से स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ खूब रन बनाए। टॉप ऑर्डर में बैटिंग के साथ रचिन लेफ्ट आर्म स्पिन भी फेंक लेते हैं। ऐसे में वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

close whatsapp