रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

वह टीम में हशमतुल्लाह शाहीदी की जगह लेंगे

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X)
Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की है। एसीबी ने यह घोषणा हशमतुल्लाह के पद छोड़ने के एक दिन बाद की।

गौरतलब है कि शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान ने वर्ल्ड क्रिकेट में लगातार तरक्की की, जिसमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार जीत भी शामिल थी। इस प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहली बार जगह पक्की की। हालांकि, अगला वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर 2027 में होना है, इसलिए शाहिदी ने पद छोड़ने का फैसला किया है।

एसीबी की प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने के आधिकारिक प्रेस रिलीज में क्रिकबज के हवाले से कहा- “अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, कप्तान के तौर पर हशमतुल्लाह शाहिदी की बेहतरीन सेवा, लगन और लीडरशिप की तारीफ करता है और उनके भविष्य के कामों के लिए उन्हें कामयाबी की शुभकामनाएं देता है। बोर्ड रहमत शाह जुरमती को भी उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देता है और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक है।”

 

दूसरी ओर, रहमद शाह का कप्तान बनना एक स्वाभाविक कदम है, क्योंकि मई 2021 में जब शहीदी को कप्तान बनाया गया था, तब से शाह उप-कप्तान थे। इसके अलावा वह टेस्ट और वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

तो वहीं, हशमत ने कुल 55 मैचों में अफगान टीम की कप्तानी की, जिसमें पहली बार वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया और कुल 4 जीत हासिल की। इसके बाद अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में ऐतिहासिक रूप से इंग्लैंड को पहली बार हराकर इतिहास रचा था।

लेकिन, अब अफगान टीम इस अभूतपूर्व बदलाव के बाद, विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को शाह का डिप्टी बनाया गया है। नए कप्तान के नेतृत्व में अफगानिस्तान का पहला असाइनमेंट आयरलैंड में पांच मैचों की वनडे सीरीज होगी। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में रहमत शाह बतौर कप्तान कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

close whatsapp