जब क्रिकेट से ब्रेक लेकर हॉकी प्रमोट करने पहुंचे 'द वॉल' राहुल द्रविड़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब क्रिकेट से ब्रेक लेकर हॉकी प्रमोट करने पहुंचे ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़

Rahul Dravid wished the Men's hockey
Rahul Dravid wished the Men’s hockey (Photo Source: Twitter)

बेशक भारत क्रिकेट प्रधान देश है लेकिन देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है ये सभी जानते है। ऐसे में मौजूदा समय में देश का प्रतिनिधित्व करने वाला हर खेल का खिलाड़ी हर दूसरे खेल को प्रमोट करने में कभी पीछे नहीं रहता। कुछ वैसा ही किया भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने जब वो न्यूजीलैंड के क्रिकेट मैदान से कुछ दूर भारतीय हॉकी टीम से मिलने गया।

गौरतलब है कि भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम इस वक्त वर्ल्ड कप खेलने के लिए न्यूजीलैंड में है। कोच राहुल द्रविड़ की टीम इंडिया ने पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से जीता था। दूसरा मैच आज पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेला और 10 विकेट की आसान जीत दर्ज की। पापुआ न्यू गिनी की टीम महज 21.5 ओवर में 64 पर आउट हो गई। भारत ने आठ ओवर में टारगेट पा लिया। यानी 30 ओवर से भी कम का मैच हुआ।

अब मैच जल्दी खत्म हो गया, तो राहुल द्रविड़ क्या करते। उन्होंने क्रिकेट स्टेडियम से आठ किलोमीटर दूर टॉरंगा जाने का सोचा जहां भारतीय हॉकी टीम प्रैक्टिस कर रही थी। हॉकी टीम बुधवार से शुरू हो रहे चार देशों के टूर्नामेंट के लिए यहां है। द्रविड़ ने सीधे होटल जाने के बजाय हॉकी टीम से मिलने का फैसला किया और पहुंच गए हॉकी ग्राउंड पर और बखूबी हौसलाअफजाई किया।

हॉकी टीम के गोलकीपर और ओलिंपिक में टीम की कप्तानी कर चुके श्रीजेश ने ट्विटर पर राहुल द्रविड़ के साथ फोटो साझा किया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है क्रिकेट के लेजेंड से हमें बहुत हौसला मिला। वो इतने विनम्र हैं कि हॉकी को सपोर्ट करने हमसे मिलने आ गए… शुक्रिया राहुल भाई।

बता दें कि खुद द्रविड़ भी शौकिया हॉकी खेलते थे। हालांकि उनका रुझान क्रिकेट की तरफ था। लेकिन वो हॉकी सहित तमाम खेलों को पसंद करते हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने वर्ल्ड कप के बीच भी हॉकी टीम के लिए वक्त निकाल लिया।

 

close whatsapp