केएल राहुल बने राहुल त्रिपाठी के दुश्मन, आज भी नहीं दिया डेब्यू का मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल बने राहुल त्रिपाठी के दुश्मन, आज भी नहीं दिया डेब्यू का मौका

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया आज खेल रही है तीसरा और आखिरी वनडे।

Ruturaj Gaikwad, Rahul Tripathi And Kl Rahul (Image Credit-Twitter)
Ruturaj Gaikwad, Rahul Tripathi And Kl Rahul (Image Credit-Twitter)

कुछ खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन जरूर होता है, लेकिन वो अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाते और उनका डेब्यू नहीं होता। राहुल त्रिपाठी, ये ही वो नाम है जिसके साथ ये सब हो रहा है और फैन्स का गुस्सा भी बढ़ता ही जा रहा है। आज भी कुछ ऐसा ही इस खिलाड़ी के साथ हुआ है और ये उनका आत्मविश्वास तोड़ देगा।

राहुल त्रिपाठी को मिला था कई दिग्गजों का साथ

इस बल्लेबाज ने लगातार IPL में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद कई दिग्गजों ने इस बल्लेबाज का साथ दिया था और उन्हें शानदार खिलाड़ी बताया था। जिसके बाद त्रिपाठी का चयन टीम इंडिया में हुआ भी, लेकिन उनको डेब्यू का मौका नहीं मिल रहा है।

केएल राहुल ने किया राहुल त्रिपाठी के साथ गंदा मजाक!

*जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया आज खेल रही है तीसरा और आखिरी वनडे।
*लेकिन आज के मुकाबले में भी राहुल त्रिपाठी को नहीं दिया डेब्यू का मौका।
*पूरी सीरीज ये धाकड़ बल्लेबाज सिर्फ खिलाड़ियों को पानी पिलाता रह गया।
*इससे पहले आयरलैंड दौरे पर टीम के साथ गया था ये बल्लेबाज।

तीसरे वनडे में भी नहीं आया राहुल त्रिपाठी का नाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

SRH के लिए इस साल चमका था ये बल्लेबाज

IPL 2022 में भले ही SRH टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन टीम की तरफ से इस साल अभिषेक शर्मा के बाद राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। त्रिपाठी ने IPL 2022 में  14 मैचों में 413 रन अपने नाम किए थे।

टीम इंडिया ने पहले ही जीत ली है सीरीज

आज जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया आखिरी मैच खेल रही है, लेकिन टीम ने पहले 2-0 से सीरीज में अजय बढ़त बना ली है।

close whatsapp