IND vs SL 2nd T20: आखिरकार मेहनती राहुल त्रिपाठी के सामने झुके हार्दिक पांड्या, मिला लंबे इंतजार के बाद डेब्यू का मौका
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में राहुल त्रिपाठी ने अपना डेब्यू किया है।
अद्यतन - जनवरी 5, 2023 7:08 अपराह्न
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक लंबे समय से डेब्यू करने की आस रख रहे राहुल त्रिपाठी को आखिरकार आज 5 जनवरी को डेब्यू करने का मौका मिल ही गया। बता दें कि त्रिपाठी को श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि त्रिपाठी पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के साथ कई दौरे पर साथ थे। आयरलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया, लेकिन काफी समय तक टीम के साथ रहने के बाद भी उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
31 साल की उम्र में किया त्रिपाठी ने डेब्यू
दूसरी तरफ आज 5 जनवरी को उन्हें T20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल ही गया। बता दें कि आईपीएल 2022 में राहुल त्रिपाठी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, उसके बाद वह चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे थे।
तो अब उन्हें 31 साल की उम्र में डेब्यू करने का मौका मिल ही गया। तो वहीं दूसरी तरफ राहुल त्रिपाठी के टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद ट्विटर पर फैंस उनके समर्थन में पोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज एमसीए स्टेडियम पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टीम इंडिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। चोटिल संजू सैमसन के जगह राहुल त्रिपाठी को मौका मिला है तो हर्षल पटेल की जगह टीम इंडिया मैनेजमेंट ने अर्शदीप सिंह को मौका दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन:
इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पंड्या (कप्तान) दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल
देखें फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन
The happiness in the face of Rahul Tripathi is everything. pic.twitter.com/oX4JeOIPHg
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 5, 2023
The wait is finally over! 😍
Congratulations @tripathirahul52 on making your #TeamIndia debut 🧡#RahulTripathi #INDvSL #OrangeArmy pic.twitter.com/bL37tBfQN1
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) January 5, 2023
The happiness, the smiles of Rahul Tripathi when he got his debut cap for India – What a moment for him, the hard work and dedication, commitment pays off now. So happy for him. All the best Rahul Tripathi. pic.twitter.com/9GMsT8SRuv
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) January 5, 2023
Shubman Gill, Shivam Mavi and Rahul Tripathi all played pivotal roles in leading KKR to the finals in IPL 2021. #INDvSL pic.twitter.com/HpGGsM9lfj
— Wisden India (@WisdenIndia) January 5, 2023
We saw it coming 🇮🇳🧢 That matters the most #INDvSL #RahulTripathi pic.twitter.com/hd1bT8FwTd
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) January 5, 2023
Rahul Tripathi ❤️❤️ pic.twitter.com/Nd8oJUY0tl
— Cricket Master (@Master__Cricket) January 5, 2023
Rahul Tripathi is 31. He first played for Maharashtra in 2010. He's been waiting 13 years for this moment.#INDvSL pic.twitter.com/FDMdxOWD2F
— Gaurav Kalra (@gauravkalra75) January 5, 2023
Rahul Tripathi right now #INDvsSL #RahulTripathi #backtouppal #sunrisershyderabad #OrangeArmy pic.twitter.com/diAiJKdW2X
— Prajwal Elipay (@prajju4611) January 5, 2023
Finally #RahulTripathi Get's his Debut Cap !#INDvsSL #SLvsIND #Trending #Amazon #Varisu
— Toshith (@toshith_18) January 5, 2023
Rahul tripathi is set to make his debut today..well deserved..hope he bats at No 3 and SKY at no 4 #SKSViews #INDvSL
— Suryaa K Sridhar (@Suryaa_18) January 5, 2023
Finally Rahul Tripathi gets a chance!! Hopefully he does well!
🤞🏻🤞🏻#CricketTwitter— Abhishek Sharma (@Abhysharma13) January 5, 2023